TVS Orbiter मचाएगा तहलका! बाजार में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज और फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

TVS Orbiter Electric Scooter
TVS Orbiter Electric Scooter PC-autotechbiz.in

TVS Orbiter Launched: इंडियन मार्केट में टीवीएस ने नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर TVS Orbiter को लॉन्‍च किया है। इस स्‍कूटर को कैसे फीचर्स दिए हैं। किस तरह की बैटरी को दिया है। कितनी ताकतवर मोटर दी है। इसे किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुआ TVS Orbiter

TVS Motors इंडिया में iQube सीरीज में स्‍कूटर बेचती है। लेकिन 28 August 2025 को इंडियन मार्केट में 2 व्‍हीलर मेकर ने नया इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च किया है। इस स्‍कूटर को TVS Orbiter नाम दिया है।

[twenty20 img1=”3073″ img2=”3074″ offset=”0.5″ before=”TVS Orbiter electric scooter” after=”TVS Orbiter electric scooter”]

मिलेंगे ये फीचर्स

TVS Orbiter स्‍कूटर को शानदार फीचर्स के सा‍थ लॉन्‍च किया है। इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, डिजिटल डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, ओटीए अपडेट, 34 लीटर अंडरसीट स्‍टोरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 169 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, कनेक्‍टिड फीचर्स, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्‍अ, ईको और पावर राइडिंग मोड, स्‍मार्ट नेविगेशन सिस्‍टम, फ्रंट में 14 इंच पहिए के साथ में Neon Sunburst, Stratos Blue, Lunar Grey, Stellar Silver, Cosmic Titanium, and Martian Copper जैसे कलर्स के ऑप्‍शन मिलेंगे।

मिलेगी 158 KM रेंज

टीवीएस ऑर्बिटर इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को 158 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्‍च किया है। यह इसकी आईडीसी रेंज होगी। इसमें 3.1 kWh की बैटरी मिलेगी। रेंज को बढ़ाने के लिए रीजनरेटिव ब्रेकिंग को भी दिया है।

TVS Orbiter electric scooter
TVS Orbiter electric scooter

क्‍या है प्राइज

Tvs के नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को इंडियन मार्केट में 99990 रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में टीवीएस के नए स्‍कूटर को कई मेकर्स के इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर से चुनौती मिलेगी। इनमें OLA, Ather, Bajaj, Vida के स्‍कूटर हैं।