ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कार मेकर Tata इंडियन मार्केट में सबसे सस्ती कार Tata Punch को ऑफर करती है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Pure को 6.62 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Tata Punch खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। इसलिए Tata Punch के बेस वेरिएंट Pure को भी खरीदने के लिए कम से कम 1.32 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।
₹7,400 की EMI पर SUV खरीदने का पूरा प्लान
Tata Punch के बेस वेरिएंट Pure को खरीदकर घर लाने के लिए 1.32 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 5.30 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 5.30 लाख रुपये में करीब 31 हजार रुपये आरटीओ और करीब 31 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 7400 रुपये (Tata Punch Pure EMI) देने होंगे।
क्यों Tata Punch बनी देश की सबसे पसंदीदा SUV?
कंपनी की ओर से सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर Punch को लाया जाता है। कम कीमत में एसयूवी जैसे लुक्स के साथ और अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस के कारण इसे भारत में काफी पसंद किया जाता है। हर महीने इस एसयूवी की हजारों यूनिट्स की बिकती हैं और ज्यादातर समय यह एसयूवी Top-5 कारों की लिस्ट में शामिल होती है।
Tata Punch के फीचर्स की जानकारी
Tata Punch को कई वेरिएंट्स में लाया जाता है। इसके बेस वेरिएंट Pure में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, ऑटो हेडलैंप, फॉग लैंप, ड्यूल टोन रूफ, 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, ड्यूल टोन इंटीरियर, डी-शेप स्टीयरिंग व्हील, पुश बटन स्टार्ट, 7 इंच इंस्टूमेंट क्लस्टर, 366 लीटर बूट स्पेस, 90 डिग्री ओपनिंग डोर, 187 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 370 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, ट्रैक्शन प्रो मोड, 7 इंच इंंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ईको और सिटी ड्राइव मोड के साथ कई फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply