ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Hyundai i20 को ऑफर करती है। दिल्ली में इस कार के बेस वेरिएंट को 7.92 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Hyundai i20 खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। इसलिए Hyundai i20 के बेस वेरिएंट Era को भी खरीदने के लिए कम से कम 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।
₹9,440 की EMI पर प्रीमियम हैचबैक खरीदने का पूरा प्लान
Hyundai i20 के बेस वेरिएंट Era को खरीदकर घर लाने के लिए 2 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद i20 की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 5.92 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 7.92 लाख रुपये में करीब 49 हजार रुपये आरटीओ और करीब 39 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 9440 रुपये (Hyundai i20 EMI) देने होंगे।
क्यों Hyundai i20 बनी बनी सबसे प्रीमियम हैचबैक कार?
प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में हुंडई i20 को अपने शोरूम्स से ऑफर करती है। देश की सबसे चर्चित कारों में से एक होने का सबसे बड़ा कारण इसका डिजाइन है। यह भले ही एक छोटी कार है लेकिन दिखने में यह एक स्पोर्ट्स कार की तरह लगती है। इसके साथ ही इसका फ्रंट भी काफी अग्रेसिव लुक के साथ आता है और एक ताकतवर इंजन के साथ शानदार फीचर्स को इसमें दिया जाता है। जिससे यह काफी चर्चित प्रीमियम हैचबैक कारों में से एक बन जाती है।
Hyundai i20 के फीचर्स की जानकारी
Hyundai i20 में 6 एयरबैग, 26 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, 60 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स, वायरलेस चार्जर, ब्लू एंबिएंट लाइट, सिंगल पेन सनरूफ, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, बोस के 7 स्पीकर के साथ ऑडियो सिस्टम, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो हेडलैंप, की-लैस एंट्री, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, 16 इंच टायर के साथ अलॉय व्हील्स, क्रूज़ कंट्रोल, पावर विंडो, रियर एसी वेंट के साथ कई शानदार फीचर्स को दिया गया है।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply