सिर्फ ₹2 लाख रुपये Down Payment में पाएं Mahindra XUV 3XO Diesel! जानें EMI डिटेल और अभी बुक करें

mahindra xuv 3xo diesel down payment and emi
mahindra xuv 3xo diesel down payment and emi PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा कॉम्‍पैक्‍ट साइज SUV सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO को 2024 में लॉन्‍च कर चुकी है। दिल्‍ली में इस एसयूवी के Diesel के बेस वेरिएंट को 9.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसकी ऑन रोड कीमत और फाइनेंस प्‍लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?

इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्‍य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। इसलिए Mahindra XUV 3XO में डीजल के बेस वेरिएंट MX3 को भी खरीदने के लिए कम से कम 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।

₹14,750 की EMI पर Compact SUV खरीदने का पूरा प्लान

Mahindra XUV 3XO में डीजल के बेस वेरिएंट MX3 को खरीदकर घर लाने के लिए 2 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद एसयूवी की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 9.25 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। ऑन रोड कीमत के 11.25 लाख रुपये में करीब 87 हजार रुपये आरटीओ और करीब 49 हजार रुपये की इंश्‍योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्‍ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 14750 रुपये (Mahindra XUV 3XO Diesel EMI) देने होंगे।

क्यों Mahindra XUV 3XO बनी सबसे चर्चित Compact SUV?

Mahindra XUV 3XO को एक Compact SUV सेगमेंट में महिंद्रा अपने शोरूम्‍स से ऑफर करती है। देश की स‍बसे कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी होने का सबसे बड़ा कारण इसका डिजाइन और फीचर्स हैं। इसके बेस वेरिएंट से ही टर्बो इंजन के साथ शानदार फीचर्स को दिया जाता है। जिससे यह काफी चर्चित Compact SUV बन जाती है।

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स की जानकारी

Mahindra XUV 3XO में एड्रेनॉक्‍स, सेगमेंट की सबसे बड़ी सनरूफ, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, लेदरेट सीट, सेगमेंट में पहली बार इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्‍ड, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, Level-2 ADAS के साथ कई शानदार फीचर्स को दिया गया है।

Mahindra XUV 3XO Rivals

महिंद्रा की इस कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी का इंडियन मार्केट में Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon, Renault Kiger, Nissan Magnite के साथ मुकाबला होता है।