ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक Mahindra XUV 700 की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट MX 5str Petrol को 16.55 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Mahindra XUV 700 खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Mahindra XUV 700 के बेस वेरिएंट MX 5 str Petrol को भी खरीदने के लिए दो लाख रुपये तक की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹23,200 की EMI पर SUV खरीदने का पूरा प्लान
Mahindra XUV 700 के बेस वेरिएंट MX 5str Petrol को खरीदकर घर लाने के लिए दो लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद SUV की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 14.55 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। एसयूवी की ऑन रोड Price 16.55 लाख रुपये में करीब 1.45 लाख रुपये आरटीओ और करीब 98 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। साथ ही अन्य खर्चो के तौर पर 14 हजार रुपये भी देने होंगे। इसके बाद सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 23,200 रुपये (Mahindra XUV 700 MX 5str Petrol EMI) देने होंगे।
क्यों Mahindra XUV 700 है देश की सबसे पसंदीदा SUV में से एक?
Mahindra XUV 700 को 5 और 7सीटर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। पिछले कुछ सालों में लॉन्च के बाद से ही इसके कम मेंटेनेंस और दमदार टर्बो डीजल इंजन के साथ शानदार फीचर्स और भारी भरकम रोड प्रेजेंस जैसे कई कारणों से इसे इंडिया की पसंदीदा SUV में से एक बनाता है।
Mahindra XUV 700 के फीचर्स की जानकारी
महिंंद्रा XUV 700 में दमदार टर्बो डीजल इंजन के साथ एड्रेनॉक्स, बड़ी सनरूफ, 12 स्पीकर के साथ थ्री डी ऑडियो सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदरेट सीट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, सेकेंड रो कैप्टन सीट्स, एलईडी लाइट्स, रिवर्स कैमरा के साथ पार्क असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ड्राइवर ड्रोजिनेस डिटेक्शन, Level-2 ADAS फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply