ऑटोमोबाइल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा MPV कही जाने वाली Maruti Ertiga की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 9.91 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Maruti Ertiga खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?
इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Maruti Ertiga के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए 1.91 लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जा सकती है।
₹12,700 की EMI पर MPV खरीदने का पूरा प्लान
Maruti Ertiga के बेस वेरिएंट LXI को खरीदकर घर लाने के लिए 1.91 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद कार की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 8 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 9.91 लाख रुपये में करीब 62 हजार रुपये आरटीओ और करीब 45 हजार रुपये की इंश्योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 12700 रुपये (Maruti Ertiga EMI) देने होंगे।
क्यों Maruti Ertiga बनी देश की सबसे पसंदीदा MPV?
Maruti Suzuki MPV सेगमेंट में Maruti Ertiga को Maruti Arena शोरूम्स से ऑफर करती है। लंबे समय से मारुति इस कार को इंडियन मार्केट में लाती है। ज्यादा आराम, कम मेंटेनेंस और पेट्रोल के साथ सीएनजी का शानदार माइलेज इसे इंडिया की पसंदीदा MPV में से एक बनाता है।
Maruti Ertiga के फीचर्स की जानकारी
मारुति Ertiga में प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, क्वाड एयरबैग, 17.78 सेमी स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, आइडल स्टार्ट/स्टॉप, ड्यूल टोन इंटीरियर, मैनुअल एसी, पावर विंडो, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर के साथ कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply