Aadhaar Card Mobile Number Change Process: क्या आप जानते हैं आधार कार्ड आज का बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है? क्योंकि अगर ये आपके पास नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक का हर किसी का आधार कार्ड बनता है।
ये भी पढ़ें:- Credit Card: नहीं भर पा रहे क्रेडिट कार्ड का बिल तो नहीं धमका सकता बैंक, न घर पर आकर कर सकता है बेइज्जती
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ही आधार से जुड़े सारे कामों को देखता है और अगर आपको अपने आधार में कुछ भी करेक्शन करवाना हो या किसी चीज को अपडेट करवाना हो तो आप यूआईडीएआई के जगह-जगह पर बने सेंटर से करवा सकते हैं। अगर आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदलना है तो आप उसे बदलवा सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है।
बड़ा आसान है आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाना:-
पहला स्टेप
अगर आप भी अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं तो आप इसे बदलवा सकते हैं
आपको पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है और यहां से अपॉइंटमेंट लेनी है
फिर जिस दिन आपको बुलाया जाता है उस दिन अपना आधार कार्ड लेकर सेंटर पर जाएं
दूसरा स्टेप
अब आपको यहां पर फॉर्म लेना होता है जिसे करेक्शन फॉर्म कहते हैं
इस फॉर्म से ही आप अपने आधार से जुड़े काम सेंटर पर करवा सकते हैं
इस फॉर्म में आपको आधार नंबर भरना है, साथ ही अपना नाम और बाकी दूसरी चीजें भी इसमें भरें
तीसरा स्टेप
इसके बाद आपको इस फॉर्म में अपना नया मोबाइल नंबर (जिस नंबर को आधार से लिंक करवाना है) भी भरना है
अब फॉर्म भर चुका है तो अपनी बार का इंतजार करें
फिर आपको अधिकारी बुलाते हैं जहां पर आपसे फॉर्म लिया जाता है
चौथा स्टेप
अब आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं जिससे आपकी पहचान की जाती है
फिर आपकी एक फोटो क्लिक होती है
इसके बाद आपके नए मोबाइल नंबर को आपके आधार के साथ लिंक कर दिया जाता है, जो कुछ दिनों के भीतर लिंक हो जाता है
ध्यान रहे यहां से जो स्लिप मिले उसे संभालकर रखें क्योंकि इसी से आप ये चेक कर सकते हैं कि आपका नया मोबाइल नंबर आधार से लिंक हुआ है या नहीं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply