Hero Splendor Plus XTEC बाइक 5 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI

Hero Splendor Down Payment and EMI
Hero Splendor Down Payment and EMI PC-autotechbiz.in

Hero Splendor Plus XTEC Down Payment and EMI: इंडियन मार्केट में हीरो स्‍प्‍लेंडर एक्‍सटेक को भी ऑफर किया जाता है। एंट्री लेवल की यह बाइक दिल्‍ली में रहते हुए खरीदनी है। लेकिन Down Payment करने के लिए आपके पास सिर्फ 5 हजार रुपये हैं, तो भी इसे खरीदकर घर लाने के बाद अगले 3 साल तक हर महीने कितनी EMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hero Splendor Plus XTEC की क्‍या है प्राइज

Hero Splendor Plus XTEC की एक्‍स शोरूम प्राइज 77428 रुपये है। इस प्राइज पर मेकर इसके बेस वेरिएंट को ऑफर कर रही है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 6494 रुपये का RTO और 6646 रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 91952 रुपये हो जाती है।

5 हजार Down Payment

अब 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 86952 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस बाइक पर फाइनेंसर 10 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 2806 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

91952 रुपये ऑन रोड प्राइज वाली Hero Splendor Plus XTEC बाइक के लिए 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 86952 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 10 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 2806 रुपये हर महीने EMI देते हैं तो 3 सालों में 14053 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे बाइक की टोटल प्राइज 101005 रुपये बन जाएगी।