Popular SUVs: इंडिया में अलग अलग सेगमेंट में कई एसयूवी ऑफर की जाती हैं। जिनमें से कुछ अपने सेगमेंट काफी पॉपुलर होती हैं। इनमें से ही ऐसी 5 एसयूवी की डिटेल हम बता रह हैं जिनकी नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। इनको कब तक लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Venue
हुंडई अपनी सब 4 मीटर एसयूवी वेन्यू की नई जेनरेशन 4 नवंबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी। जिसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अभी के मुकाबले नई जेनरेशन के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में कई अपडेट दिए गए हैं जिससे इसे खरीदना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Tata Nexon
टाटा भी वेन्यू की तरह नेक्सन को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर करती है। कुछ टाइम पहले इसके डिजाइन को अपडेट दिया गया है, लेकिन अब इसकी नई जेनरेशन को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि इसे 2027 में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन उसके पहले इसे टेस्ट किया जा रहा है। इंटरनल डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए इसका कोडनेम गरुड़ रखा गया है।
Kia Seltos
किआ भी सेल्टॉस को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाती है। इस एसयूवी के 2019 में लॉन्च के बाद से मिड लाइफ अपडेट दिया गया है। लेकिन इसकी नई जेनरेशन को अब लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी नई जेनरेशन को इंडियन मार्केट में में लॉन्च करने से पहले ग्लाेबल मार्केट में 2025 के ही आखिर तक लाया जाएगा। जिसके कुछ टाइम के बाद इसे इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा। इंटरनली इसका कोडनेम SP3i रखा है।
Renault Duster
रेना भी डस्टर की नई जेनरेशन को इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च करेगी। इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक को काफी ज्यादा अपडेट किया जाएगा। जिससे यह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पुरानी जेनरेशन की तरह ही तहलका मचा सकती है। 2022 में पहली जेनरेशन को बंद किया गया था और 4 साल बाद 2026 के शुरू में इसकी नई जेनरेशन को लॉन्च किया जाएगा।
Hyundai Creta
हुंडई भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में होने वाले बड़े बदलावों के लिए क्रेटा को तैयार कर रही है। इसकी भी नई जेनरेशन को इंडिया में 2027 तक लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसे SX3 कोडनेम के साथ डेवलप और टेस्ट किया जा रहा है। नई जेनरेशन के डिजाइन में काफी बदलाव होंगे जिससे यह अभी वाली सेकेंड जेनरेशन के मुकाबले ज्यादा अच्छी लगेगी।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply