सिर्फ ₹2 लाख रुपये Down Payment में पाएं Kia Carens! जानें EMI डिटेल और अभी बुक करें

kia carens mpv down payment and emi
kia carens mpv down payment and emi PC-KiaIndia

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Kia India बजट MPV सेगमेंट में Kia Carens को ऑफर करती है। दिल्‍ली में इस एमपीवी के इकलौते वेरिएंट को 11.40 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसकी ऑन रोड कीमत और फाइनेंस प्‍लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

2025 Kia Carens खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?

इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्‍य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। इसलिए 2025 Kia Carens के बेस वेरिएंट Premium Opt को भी खरीदने के लिए कम से कम 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी।

₹17,800 की EMI पर Budget MPV खरीदने का पूरा प्लान

2025 Kia Carens के बेस वेरिएंट Premium Opt को खरीदकर घर लाने के लिए 2 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट देने होंगे। इसके बाद एमपीवी की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 11.21 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। ऑन रोड कीमत के 13.21 लाख रुपये में करीब 1.14 लाख रुपये आरटीओ और करीब 54 हजार रुपये की इंश्‍योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्‍ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 17800 रुपये (2025 Kia Carens EMI) देने होंगे।

क्यों है Kia Carens सबसे चर्चित Budget MPV?

2025 Kia Carens को 2019 में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया गया था। तभी से यह अपने फीचर्स, इंजन, गियरबॉक्‍स, स्‍पेस की वजह से अपने सेगमेंट की कई कारों से ज्‍यादा डिमांड में है। अब इसके नए वेरिएंट Kia Carens Clavis को भी लॉन्‍च किया जा चुका है। ऐसे में कम बजट वाले ज़रूर Kia Carens को ही खरीदना पसंद करेंगे।

2025 Kia Carens के फीचर्स की जानकारी

Kia Carens को अब एक ही वेरिएंट Premium Opt में ही बेचा जा रहा है। इस वेरिएंट में भी स्‍टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर एबीएस, ईबीडी, 6 एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्‍ड कंट्रोल, इमोबिलाइजर,आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, ऑल व्‍हील डिस्‍क ब्रेक को दिया गया है। इसके अलावा इसमें 15 और 16 इंच व्‍हील्‍स, बॉडी कलर्ड बंपर, किआ सिग्‍नेचर टाइगर नोज़ फ्रंट ग्रिल, शॉर्क फिन एंटीना, लगेज बोर्ड, ब्‍लैक और इंडिगो सीट्स, टिल्‍ट स्‍टीयरिंंग व्‍हील, ऑल डोर पावर विंडो, रियर व्‍यू कैमरा, 12.5 इंच इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले को दिया जाएगा।

MPV Rivals

Kia India की इस बजट साइज एमपीवी का इंडियन मार्केट में Maruti Ertiga, Kia Carens Clavis, Hyundai Alcazar, MG Hector Plus, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 700, Tata Safari के साथ मुकाबला होता है।