ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में हर रोज़ हज़ारों कारों को खरीदा जाता है। कई लोग पहली बार कार खरीदते हैं और उनको सही तरह से ड्राइविंग का एक्सपीरियंस नहीं होता। इसी वजह से नई कार की डिलीवरी (new car delivery) लेकर घर ले जाने तक (driving home new car) कोई बड़ा नुकसान न हो जाए इसलिए कुछ बातों का खास ध्यान (New Car Delivery Tips) रखना चाहिए। किन बातों का ध्यान रखें, आइए समझते हैं।
New Car Delivery शोरूम से कार निकालते हुए न करें ये गलतियां
इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर ऐसी रील और शॉर्ट्स वायरल होते हैं, जिनमें नई कार को शोरूम से निकालते हुए कार में बड़ा नुकसान हो जाता है। इससे बचने के लिए आप खुद से कार को बाहर न निकालें। इसकी जगह शोरूम के एग्ज़ीक्यूटिव से कहें कि वह कार को रैंप से बाहर निकाल कर आपको दे। इससे आप कार को नुकसान पहुंचाने से बच जाएंगे।
सड़कों पर भी रखें ध्यान
नई कार होती है तो उसकी साइड, फ्रंट और रियर का सही अनुमान लगा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में कार में नुकसान होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। लेकिन सड़क पर नई कार चलाकर घर ले जा रहे हैं तो कोशिश करें कि आगे-पीछे और दाएं बाएं की कारों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें।
न करें रैश ड्राइविंग
नई कार लेते ही खुद को फॉर्मूला वन का रेसर न समझें, बल्कि कार को नुकसान से बचाने के लिए रैश ड्राइविंग को बिल्कुल भी न करें। इसकी जगह लेन ड्राइविंग करें और खुद के साथ ही नई कार को भी सुरक्षित तरीके से घर ले जाएं। इस बात को बाद में भी फॉलो करेंगे तो बिना वजह की टेंशन से भी बचे रहेंगे।
स्पीड का रखें ध्यान
नई कार चलाते हुए कभी भी स्पीड को न भूलें। हम समझते हैं कि जब भी कोई अपने सपनों की नई कार खरीदता है तो वह उसके लिए काफी खास होती है इसलिए उसे चलाते हुए स्पीड का भी ध्यान रखें। इससे न सिर्फ आप पुलिस के चालान से बच पाएंगे बल्कि नई कार के इंजन को भी सेट होने में आसानी होगी और उसकी उम्र भी बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply