ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। कार चलाना तभी आता है जब सिर्फ कार को आगे ही नहीं बल्कि रिवर्स में भी अच्छी तरह चलाया जा सके। अच्छे अच्छे ड्राइवर भी कार को रिवर्स करने में परेशान हो जाते हैं। आपको भी कार रिवर्स करना मुश्किल लगता है तो किन 4 टिप्स को फॉलो करके एक्सपर्ट की तरह कार रिवर्स (Car Reverse Tips) कर सकते हैं और इसमें किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश भी नहीं होगी। इस खबर में जानते हैं।
Car Reverse से पहले रियर व्यू मिरर में देखें
जब भी कार को बैक करना हो तो रियर व्यू मिरर को जरूर चेक करना चाहिए। इसमें देखकर कार को रिवर्स करने में आसानी होती है और इस बात का पता चलता है कि कोई पीछे की ओर से तो नहीं आ रहा। रियर व्यू मिरर के साथ ही कार में लगे साइड मिरर्स को भी देखते हुए कार को आसानी से बैक (reverse parking tips) किया जा सकता है।
रियर व्यू कैमरा की मदद लें
आजकल की कारों में रियर व्यू मिरर जैसे फीचर को दिया जाता है, जिससे कार को रिवर्स (car reversing guide) करने में काफी आसानी होती है। इसमें गाइडलाइन भी दी गई होती हैं, जिनकी मदद से कार को अच्छी तरह से रिवर्स किया जा सकता है। यह गाइडलाइंस स्टीयरिंग के साथ कनेक्ट होती हैं और आपकी हल्की सी मूवमेंट को भी पकड़कर रियल टाइम में अपना डायरेक्टशन बदलकर आपको रिवर्स करने में मदद करती हैं।
सेंसर से मिलती है Car Reverse में मदद
रियर व्यू कैमरे के साथ ही कारों में फ्रंट और रियर में सेंसर दिए जाते हैं। इन सेंसर्स का काम रिवर्स करते हुए किसी आब्जेक्ट को पहचान कर बीप के जरिए ड्राइवर को अलर्ट करना होता है। जब कोई आब्जेक्ट दूर होता है तो यह बीप के जरिए अलर्ट नहीं करते, लेकिन जैसे ही आब्जेक्ट पास आ जाता है तो बीप बीप की आवाज से अलर्ट करते हैं और ज्यादा पास आने पर लगातार बीप की साउंड आती है, जिससे ड्राइवर अलर्ट हो जाता है।
बिना फीचर्स इस तरह करें रिवर्स
आपकी कार कुछ साल पुरानी है और उसमें रिवर्स (safe driving techniques) पार्किंग सेंसर या कैमरा नहीं है तो भी बिना परेशानी कार को रिवर्स किया जा सकता है। बस ऐसे में कार को रिवर्स करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही कोई आब्जेक्ट कार के पास आ जाए और आपको न दिखाई दे तो तुरंत कार को रोक देना चाहिए। कन्फ्यूज़न होने पर कार से उतर कर भी देख सकते हैं और फिर जरुरत हो तो कार को थोड़ा और पीछे भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply