ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। नई कार खरीदना किसे पसंद नहीं आता। पर नई कार लेने के बाद यह समझ आए कि जिस कार को घर लाएं हैं वह आपके लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन नहीं है तो फिर अपने फैसले पर आप खुद सवाल करते हैं। इसकी जगह टेस्ट ड्राइव लेकर परेशानी का समाधान किया जा सकता है। टेस्ट ड्राइव के लिए जा रहे हैं तो किन 4 बातों का ध्यान रखकर (Test Drive Tips) सही फैसला लिया जा सकता है। इस खबर में पढ़ते हैं।
जरूरी है टेस्ट ड्राइव
नई कार को फाइनल करने से पहले टेस्ट ड्राइव करना काफी जरूरी होता है। इसी से यह समझ आता है कि जिस कार को आप शॉर्टलिस्ट करे बैठे हैं वह सही में आपकी हर जरुरत को पूरी कर रही है या नहीं। लेकिन टेस्ट ड्राइव पर जाने के पहले और टेस्ट ड्राइव के दौरान कुछ 4 बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
कब करें Test Drive
टेस्ट ड्राइव को तभी करना चाहिए जब आप पूरी तरह से फ्री हों। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि शोरूम पर जाकर या गाड़ी को घर बुलाकर टेस्ट ड्राइव करने के लिए समय की जरुरत होती है। पांच से 10 मिनट में ही इस बात को नहीं समझा जा सकता कि वो कार आपके लिए सही है या नहीं। इसलिए जब भी टेस्ट ड्राइव करने जाएं तो हमेशा एक से दो घंटे का समय निकाल कर रखें। इससे आप कार को अच्छी तरह समझ पाएंगे और यह फैसला कर पाएंगे कि वो कार आपके लिए सही होगी या नहीं।
Test Drive पर सेल्स एग्ज़ीक्यूटिव से लें पूरी जानकारी
शोरूम पर जाकर टेस्ट ड्राइव को तब तक शुरू न करें जब तक सेल्स एग्ज़ीक्यूटिव आपके साथ कार में न बैठ जाए। आमतौर पर शोरूम से किसी व्यक्ति को साथ में ही भेजा जाता है और वही आपको कार के फीचर्स और अन्य जानकारियों को देता है। अगर आपके मन में उस समय कोई सवाल आए तो बिना झिझके उस सवाल को पूछें।
अपनी जरुरत को समझें
टेस्ट ड्राइव पर जब आप कार में बैठे हों तो इस बात को समझें कि क्या उसमें मिलने वाले फीचर्स आपकी चेकलिस्ट में हैं या नहीं। कार में हेडरूम, लेगरूम आपकी जरुरत के मुताबिक है या नहीं। अगर कोई परेशानी हो तो उसकी डिटेल लें क्योंकि हो सकता है कि एक ही कार के अलग अलग वेरिएंट में इंटीरियर, फीचर्स और स्पेस में कुछ बदलाव किया गया हो।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply