ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की कारों में कई ऐसे फीचर्स को दिया जाने लगा है जिनको कुछ साल पहले तक सोचा भी नहीं जा सकता था। ऐसा ही एक फीचर Shark Fin Antenna है। साइज़ में भले ही छोटा हो, लेकिन है बड़े काम का। इसके क्या फायदे मिलते हैं। इस खबर में पढ़ते हैं।
क्या है Shark Fin Antenna
शॉर्क फिन एंटीना ज़्यादातर कारों में दिया जाता है। यह साइज़ में तो काफी छोटा होता है और इसका डिज़ाइन भी शार्क मछली के फिन जैसा होता है। इसकी मदद से ही गाड़ी को अच्छे सिग्नल ( shark fin antenna function) मिलते हैं।
क्या करता है काम
शार्क फिन एंटीने का काम कार में सही तरह से सिग्नल (vehicle signal reception) को बनाए रखना होता है। आजकल की कारों में कई ऐसे फीचर्स आते हैं, जो सेटेलाइट से कनेक्ट होते हैं। इनके सही तरह से काम करने के लिए एंटीने की ज़रुरत होती है, जिसके लिए शार्क फिन एंटीना लगाया जाता है। इसके अलावा इसका काम एफएम को भी बेहतर सिग्नल देना होता है। टाटा की हैरियर ईवी में तो इससे कार के पीछे की रिकॉर्डिंग (shark fin antenna function) करने के लिए कैमरा भी लगा दिया गया है।
लुक भी होगा बेहतर
पुराने और बड़े एंटीने के मुकाबले शार्क फिन एंटीना साइज़ में छोटा होता है। इसके अलावा इसे लगाने के बाद कार का लुक भी काफी अच्छा लगता है। इस तरह के एंटीना कार में लगाना भी काफी आसान होता है। इसमें लगे हुए टेम्पर प्रूफ माउंट के साथ इसे किसी भी कार में आसानी से लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Types Of Powertrain: सिर्फ इंजन नहीं, पावरट्रेन को चुनना भी है जरूरी! जानें कितने टाइप के होते हैं
प्राइज़ भी कम
आजकल इसको ज़्यादातर कारों में इसलिए भी दिया जाता है क्योंकि इसे लगाने के बाद इसके खराब होने के चांस भी काफी कम होते हैं और इसकी प्राइज़ भी बाकी एंटीने के मुकाबले काफी कम रहती है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply