PM Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार और राज्य सरकारें ये दोनों ही कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चला रही हैं। ऐसे में क्या आप ऐसी किसी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं तो आपको देखना चाहिए कि आप किस योजना के लिए पात्र हैं।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Nidhi: किसान तुरंत करवा लें योजना से अपना मोबाइल नंबर लिंक, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त
इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना को शुरू ही इसलिए किया गया था ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा सके। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले अपनी पात्रता आप खुद ही चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
मिलता है मुफ्त इलाज
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
आपको आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये का सालाना कवर मिलता है
आप इस कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है
कैसे चेक करें पात्रता?
अगर आपको अपनी पात्रता चेक करनी है तो आप ये चेक कर सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
आप योजना की आधिकारिक एप पर भी जा सकते हैं
फिर यहां पर आपको ‘Am I Eligible’ वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
इसके बाद आपको कुछ कॉलम मिलेंगे जहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं
ये भी पढ़ें:- PF Nominee: क्या पीएफ खाते में अब तक नहीं जोड़ा नॉमिनी? तुरंत जोड़ें, यहां जानें तरीका
आपको अपना मोबाइल नंबर जैसी बाकी जानकारी देनी है
अब आपको पता चल जाता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply