BSNL New Recharge Plan Details In Hindi: इस बात में कोई दो राय नहीं कि पिछले कुछ समय में मोबाइल के रिचार्ज प्लान काफी महंगे हुए हैं। ऐसा एक कंपनी का नहीं बल्कि, सभी कंपनियों ने अपने-अपने रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की। इसका सीधा असर मोबाइल यूजर की जेब पर पड़ा, क्योंकि पहले के मुकाबले उन्हें अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- YouTube Gold Button: किसे और कैसे मिलता है गोल्डन बटन? क्या यूट्यूब देने से भी कर सकता है मना? जानें नियम
ऐसे में भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने एक जबरदस्त रिचार्ज प्लान पेश किया है। ये प्लान तीर्थ यात्रियों और बजट में रहने वाले मोबाइल यूजर्स के लिए पेश किया गया है। वहीं, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो दूसरे नेटवर्क से BSNL में पोर्ट करवा रहे हैं।
वहीं, ये ऑफर फिलहाल बीएसएनएल राजस्थान की तरफ से जारी किया गया है। इसके लेकर एक्स प्लेटफॉर्म पर उनकी तरफ से जानकारी दी गई।
इस पोस्ट में बताया गया कि “बीएसएनएल में आपकी विभिन्न आवश्यकताओं को आपके बजट में पूरा करने के लिए अलग-अलग किफायती मोबाइल टेरीफ़ प्लान हैं।
आप रु 249/- एंट्री प्लान के माध्यम से #बीएसएनएल4G सेवाओं से जुड़ कर हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकते है ।
आप नई सिम , बीएसएनएल में पोर्ट-इन (MNP) या अपनी पुरानी बीएसएनएल 2G /3G सिम को #4G अपग्रेड हेतु नजदीकी रिटेलर या बीएसएनएल उपभोक्ता केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं । “
बीएसएनएल में आपकी विभिन्न आवश्यकताओं को आपके बजट में पूरा करने के लिए अलग-अलग किफायती मोबाइल टेरीफ़ प्लान हैं ।
आप रु 249/- एंट्री प्लान के माध्यम से #बीएसएनएल4G सेवाओं से जुड़ कर हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकते है ।
आप नई सिम , बीएसएनएल में पोर्ट-इन (MNP) या अपनी पुरानी… pic.twitter.com/dexjNMyJh0— BSNL_RAJASTHAN (@BSNL_RJ) July 18, 2025
क्या-क्या मिल रहा है इस प्लान में?
प्लान 45 दिन तक वैध रहेगा
अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
नेशनल रोमिंग (ट्रैवलिंग के दौरान काम आता है)
हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट
रोजाना 100 SMS
ओटीटी भी मिल रहा है मुफ्त
इस प्लान में आपको BiTV एप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसमें आप 400 से अधिक लाइव टीवी चैनल और कई फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट फ्री में देखने को मिलेगा।
इतने का है प्लान
ये भी पढ़ें:- Smartphone Buying Tips: सावधान! न खरीद लें महंगा मोबाइल, इसलिए जरूर कर लें ये जरूरी काम
अगर आप ये प्लान चुनते हैं तो आपको 249 रुपये खर्च करने होंगे यानी आपको इतना सब सिर्प 249 रुपये में मिल जाएगा। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल से लेकर फ्री रोमिंग और ओटीटी जैसे फायदे मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply