CEIR Portal: मोबाइल हो गया है चोरी तो इस तरीके से करवाएं ब्लॉक, चोर भी नहीं कर पाएगा इस्तेमाल

मोबाइल को कैसे ब्लॉक करवाएं? Photo Credit:- Autotechbiz.in
मोबाइल को कैसे ब्लॉक करवाएं? Photo Credit:- Autotechbiz.in

How to Block Your Mobile Phone: आप जिसके पास भी देखेंगे आपको मोबाइल फोन नजर आएगा। आज के समय में लगभग हर कोई मोबाइल फोन को अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करता है। इंटरनेट के इस्तेमाल से लेकर किसी से बात करनी हो या फिर यूपीआई का इस्तेमाल करना हो, ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हो या ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो आदि।

ये भी पढ़ें:- PVC Card: सिर्फ 50 रुपये में यहां से बनवाएं वैध पीवीसी आधार कार्ड, वरना अटक सकते हैं काम

ऐसे ही नाजाने कितने ही काम आप अपने मोबाइल फोन से कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है तो आप इसे कैसे ब्लॉक करवा सकते हैं? आप यहां जान सकते हैं कि कैसे आप अपने मोबाइल फोन को कैसे ब्लॉक करवा सकते हैं।

पहले ये काम करवा लें

अगर आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गया है तो आपको सबसे पहले एक काम करना है। इसके लिए आपको पुलिस में शिकायत करनी है। आपको बताना है कि आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है और फिर उसकी कॉपी लेना न भूलें। आपको इस कॉपी की जरूरत आगे पडे़गी।

मोबाइल फोन को ब्लॉक करवाने का तरीका ये है:-

पहला स्टेप

अगर आपका मोबाइल फोन भी गुम हो गया है या चोरी हो गया है तो आप इसे ब्लॉक करवा सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले CEIR के आधिकारिक पोर्टल https://www.ceir.gov.in/Request/CeirUserBlockRequestDirect.jsp पर जाना है

दूसरा स्टेप

इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा
आपको इसमें अपने मोबाइल की जानकारियां भरनी हैं
इसमें आपको मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल कौन सी कंपनी का है जैसी जानकारी भरनी होती है

तीसरा स्टेप

इसके बाद आपको अपने बारे में जानकारी देनी है
जैसे, मोबाइल किसके नाम पर था, आपका पता क्या है आदि
फिर आपको यहां पर पुलिस कंपलेंट की कॉपी अपलोड करनी है

ये भी पढ़ें:- BSNL New Plan: अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस; बीएसएनएल के इस प्लान ने दूसरी कंपनियों के लिए बढ़ाई टेंशन

फिर आपको ओटीपी भरकर इसे सबमिट कर देना है
फिर आपका मोबाइल ब्लॉक कर दिया जाता है।