Mobile App Fraud: आजकल आप जिसे भी देखेंगे उसके हाथ में आपको स्मार्टफोन नजर आ जाएगा। बड़े तो छोड़िए अब तो स्कूल-कॉलेज वाले बच्चे भी मोबाइल फोन रखते हैं। मतलब लगभग हर कोई स्मार्टफोन का खूब इस्तेमाल कर रहा है। मोबाइल में कई काम एप के जरिए होते हैं।
ये भी पढ़ें:- ये जानना जरूरी: आपके घर में भी घुस आते हैं चूहे, तो बिना मारे ऐसे भगाएं बाहर; नहीं आएंगे कभी लौटकर
आपको बस इन एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होता है और फिर आप कोई भी काम कर सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कौन सी एप आपके लिए खतरनाक हैं? या कौन सी एप ऐसी हैं जो आपकी नाक के नीचे से न सिर्फ आपका डाटा चुरा सकती है बल्कि, आपका बैंक खाता भी खाली सकती है? अगर नहीं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है। आप यहां जान सकते है कि कौन सी एप को अपने स्मार्टफोन से तुरंत अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।
इस तरह की एप से बचकर रहें:-
क्लीनर एप न करें इंस्टॉल
हर कोई चाहता है कि उसका मोबाइल फोन एकदम तेज चले यानी बिना किसी रूकावट के। इसके लिए लोग अलग से कोई क्लीनर एप डाल लेते हैं। जो जंक फाइल या कैचे क्लियर करने का काम करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये एप आपकी मोबाइल की हर एक चीज की परमिशन मांगती है। इसलिए आपको ऐसी किसी एप को इंस्टॉल नहीं करना है।
कीबोर्ड एप
देखने में आता है कि भले ही मोबाइल में पहले से कीबोर्ड है, लेकिन लोग किसी एपीके फाइल द्वारा या प्ले स्टोर से कोई दूसरी कीबोर्ड एप इंस्टॉल कर लेते हैं। पर शायद आप ये नहीं जान पाते कि ये एप आपका डाटा तक चुरा सकती है। इसलिए ऐसी एप को इंस्टॉल करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- काम की टिप्स: क्या आप भी हैं स्पैम कॉल से परेशान? ऐसे करें मिनटों में बंद, दोबारा कभी नहीं आएंगे
मुफ्त वाला एंटी वायरस
हर कोई चाहता है कि उनका मोबाइल फोन सुरक्षित रहे और वो भी किसी वायरस आदि से। इसलिए लोग कोई फ्री एंटी वायरस एप मोबाइल में इंस्टॉल कर लेते हैं। पर ये एप खतरनाक हो सकती है क्योंकि ये आपका डाटा चुरा सकती है। वैसे भी आजकल आने वाले स्मार्टफोन में एंटी वायरस नहीं चाहिए होता है।
फोटो और वीडियो एडिटिंग एप
लोग अपनी अच्छी क्लिक की गई फोटोज और वीडियो को बढ़िया बनाने के लिए एडिटिंग करते हैं जिसके लिए वो किसी न किसी एडटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं। पर किसी भी ऐसी एप को न इंस्टॉल करें जो विश्वसनीय न हो, क्योंकि ये एप आपको चपत लगाने का काम कर सकती है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply