Ayushman Card: अगर आप किसी भी सरकारी योजना से जुड़े हैं और बतौर लाभार्थी लाभ ले रहे हैं, तो जाहिर है कि पहले आपने अपनी पात्रता चेक की होगी और इसके बाद पात्र होने पर आवेदन किया होगा? पर क्या आपने इस आवेदन के लिए कोई शुल्क दिया था? ये सवाल इसलिए क्योंकि लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क लगता है?
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Card Update: आपका आधार हुआ है अपडेट या नहीं? ऐसे करें चेक, वरना खर्च करने पड़ेंगे पैसे
दरअसल, केंद्र सरकार पीएम आयुष्मान भारत योजना चलाती है। ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। बस आपको इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, लेकिन क्या इस कार्ड को बनवाने के लिए कोई शुल्क लगता है या नहीं? मुफ्त इलाज का लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड का होना बेहद जरूरी है।
कितने तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो आपको सालाना 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। आप ये इलाज उन सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
यहां पर पात्रता चेक होती है और फिर आपके दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है
कितने रुपये लगते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने में?
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो जान लें कि इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। सरकार की तरफ से ये कार्ड बिल्कुल मुफ्त में बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- Petrol Vs Diesel: अब नहीं होगी कन्फ्यूजन! जानिए कौन-सी कार देती है कम खर्चे में ज्यादा दम
फिर भी अगर कोई आपका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क मांगता है, तो आप उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं। आप आयुष्मान योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जहां से उचित कार्रवाई की जाती है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply