Sim Card: जानते हैं आप आपके नाम पर हैं कितनी सिम एक्टिव? ऐसे करें चेक और ब्लॉक भी कर सकते हैं

Sim Card आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं?
Sim Card आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? Photo Credit:- Freepik

Sim Card Active: जब भी हमें किसी से कॉल पर बात करनी है तो इसके लिए हमें सिम कार्ड चाहिए होता है। आप अपने आधार कार्ड पर सिम कार्ड ले सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पर आप ये तो जानते ही होंगे कि आजकल सिम के जरिए ही कितनी धोखाधड़ी हो रही है?

यह भी पढ़ें:- Earbuds Launch: लॉन्च हुए ये जबरदस्त ईयरबड्स, एक चार्ज और चलेंगे 47 घंटे तक, जानें कीमत

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं कि जालसाज दूसरे लोगों की आईडी का इस्तेमाल कर लोगों के नाम पर सिम कार्ड निकाल लेते हैं और फिर इनसे गलत काम करते हैं। ऐसे में आप ये पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं।

ऐसे चेक करें आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिव हैं:-

स्टेप 1

अगर आपको जानना है कि आपकी आईडी पर कितने सिम है तो आप चेक कर सकते हैं
इसके लिए आपको इस सरकारी वेबसाइट tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाना है

स्टेप 2

इसके बाद आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर भरना है
फिर आपको कैप्चा कोड भरना है
इसके बाद ‘वैलिडेट’ ऑप्शन पर क्लिक करना है
अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा

स्टेप 3

फिर इस ओटीपी को भरें और लॉगिन करें
इसके बाद आपको उन मोबाइल नंबर की लिस्ट दिखेगी, जो आपकी आईडी चल रही है

ऐसे करें ब्लॉक

अगर आपको यहां पर कोई ऐसा नंबर दिखता है जो आपका नहीं है, तो आप उसकी यहां पर रिपोर्ट करके उसे बंद कर सकते हैं।