LAVA BOLD N1 5G SPECIAL EDITION: वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने आज घोषणा की कि बोल्ड एन1 5जी का विशेष संस्करण 1 मई, 2026 को दोपहर 12:00 बजे से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
शहरी युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इस स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 17.13 सेमी (6.75 इंच) एचडी+ नॉच डिस्प्ले है और यह यूनिसोक टी765 ऑक्टा कोर अल्ट्रा-फास्ट प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो एक सहज 5जी अनुभव प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें:- Amazon Prime Day: अमेजन प्राइम डे की हुई घोषणा, जानें भारत के लोगों को कब मिलेगा लाभ
डिवाइस को IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ टिकाऊ बनाया गया है और इसमें परेशानी मुक्त बिक्री पश्चात सहायता के लिए लावा की सिग्नेचर होम फ्री सर्विस भी शामिल है।
Bold N1 5G अब एक ही अपग्रेडेड 6GB+128GB कॉन्फिगेरशन जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है में उपलब्ध है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 6GB तक की अतिरिक्त वर्चुअल रैम दी गई है।
इसमें 30 FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 13MP AI डुअल रियर कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा और टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी दी गई है। यह शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू रंगों में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें:- नोट कर लें 6 मई की तारीख: वीवो भारत में लॉन्च करेगा Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE, डिटेल्स जानें
कब से मिलेगा और कीमत क्या है?
6GB+128GB 1 मई 2026 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है
कीमत – 12,999 और 11,999 शैम्पेन गोल्ड और रॉयल ब्लू कलर में है
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply