Xiaomi ने लॉन्च किए Redmi के बिल्ट-इन गिंबल वाले प्रोजेक्टर, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ यहां जानें

Redmi Projector 5 Series लॉन्च हुआ।
Redmi Projector 5 Series लॉन्च हुआ।

Xiaomi ने अपने Redmi ब्रांड के तहत चीन में दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर पेश किए हैं। कंपनी ने Redmi Projector 5 और Redmi Projector 5 Pro को ऐसे यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन का अनुभव चाहते हैं।

दोनों मॉडल फुल HD (1080p) रेजोल्यूशन के साथ आते हैं, जबकि Pro वेरिएंट में गेमिंग और एंटरटेनमेंट को बेहतर बनाने वाले कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- Lava ने लॉन्च किए Probuds Xplore 25°, डिस्प्ले स्क्रीन और पॉप-अप डिजाइन वाले भारत के पहले TWS ईयरबड्स

Redmi Projector 5 के फीचर्स

Redmi Projector 5 में मेटल गिंबल स्टैंड दिया गया है, जो 360 डिग्री तक टिल्ट एडजस्टमेंट सपोर्ट करता है। इसकी मदद से प्रोजेक्टर को दीवार या छत की ओर आसानी से सेट किया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो यह नेटिव 1080p रेजोल्यूशन, 1.2:1 थ्रो रेशियो और 120 इंच तक के स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसकी ब्राइटनेस 400 CVIA ल्यूमन्स है और आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

यह प्रोजेक्टर ToF लेजर सेंसिंग मॉड्यूल के साथ आता है, जिससे ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन की सुविधा मिलती है। इसमें MediaTek MT9-सीरीज प्रोसेसर, 1GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।

साथ ही ब्लूटूथ वॉइस रिमोट, डुअल-बैंड Wi-Fi, वायरलेस स्क्रीन कास्टिंग और स्मार्टफोन व पीसी कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Redmi Projector 5 Pro में क्या है खास

Redmi Projector 5 Pro को ज्यादा दमदार हार्डवेयर और एडवांस फीचर्स के साथ उतारा गया है। यह भी 1080p रेजोल्यूशन और 120 इंच तक की स्क्रीन सपोर्ट करता है, लेकिन इसकी ब्राइटनेस 1,000 CVIA ल्यूमिन्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें HDR10 सपोर्ट भी दिया गया है।

गेमिंग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5ms लेटेंसी दी है। डिजाइन की बात करें तो यह व्हाइट और ग्रे डुअल-टोन फिनिश के साथ आता है।

फ्रंट में फैब्रिक कवर दिया गया है और बिल्ट-इन गिंबल 150 डिग्री वर्टिकल एडजस्टमेंट सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek MT9660 चिपसेट, 2GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। ऑडियो के लिए डुअल 10W स्पीकर्स, पेसिव बेस रेडिएटर, डिजिटल एम्पलीफायर और Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें:- Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Portable Electric Shaver Pro, सिंगल चार्ज में 60 दिन की बैटरी और स्मार्ट सेंसर जैसी कई खूबियों से लैस

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें दो HDMI पोर्ट, HDMI eARC (HDMI 2.1), USB 2.0 पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल-बैंड Wi-Fi 6 और वायरलेस स्क्रीन कास्टिंग का सपोर्ट मौजूद है।

कीमत और उपलब्धता

Redmi Projector 5 की कीमत 999 युआन (करीब ₹14,000) रखी गई है। वहीं Redmi Projector 5 Pro को 1,899 युआन (करीब ₹28,000) में लॉन्च किया गया है।

फिलहाल दोनों प्रोजेक्टर चीन में Xiaomi Youpin और JD.com के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।