New Mobile: Redmi का ये मोबाइल 1 पर्सेंट बैटरी में भी रहेगा 7.5 घंटे ऑन, कंपनी ने जारी किया टीजर

Redmi के मोबाइल का टीजर जारी। Photo Credit:- X/@Redmiindia
Redmi के मोबाइल का टीजर जारी। Photo Credit:- X/@Redmiindia

Redmi 5G Mobile: मोबाइल आज के समय की जरूरत बन गई है। किसी से कॉल पर बात करनी हो या फिर इंटरनेट से जुड़ा कोई काम करना हो, आजकल मोबाइल की जरूरत होती है। वहीं, समय-समय पर मार्केट में कई तरह के नए मोबाइल आते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: बेच रहे हैं अपना पुराना मोबाइल, तो जान लें कौन सी गलतियां दे सकती हैं दिक्कतें

जैसे, Redmi ने अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने का टीजर जारी किया है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इन दोनों मोबाइल के नाम नहीं बताए गए हैं। साथ ही फीचर्स के बारे में नहीं बताया गया है।

आधिकारिक पेज पर टीजर जारी

Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल का टीजर लाइव हुआ। जहां पर ‘पावर रिवोल्यूशन’ टैगलाइन के साथ इन दोनों मोबाइल की झलक दिखाई।

क्या हो सकता है?

पेज पर जो टीजर लाइव हुआ उसमें बताई गई हिंट्स से पता चलता है कि ‘पावर रिवोल्यूशन’ टैगलाइन के साथ आएगा। ये मोबाइल एक बड़ी बैटरी के साथ आएगा। हालांकि, बैटरी की क्षमता के बारे में नहीं बताया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि सिर्फ 1 पर्सेंट चाज पर ये मोबाइल 7.5 घंटे तक स्टैंडबाय पर रह सकता है।

टीजर में कंपनी इन अपकमिंग मोबाइल की साइज प्रोफाइल दिखाई है। इसमें बाएं किनारे पर पावर बटन देखा जा सकता है और बॉल्यूम रॉकर भी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- Govt Reel Scheme: रील बनाने के मिल रहे हैं 5 हजार रुपये, जानें क्या है मोदी सरकार की ये स्कीम

इस मोबाइल में पीछे की तरफ दो कैमरा बंप्स देखे जा सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसका डिजाइन काफी खास हो सकता है। हालांकि, अभी पूरा डिजाइन सामने आने का इंतजार करना होगा।