Samsung Galaxy Tab Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया गैलेक्सी टैब एक्टिव5 5G टैबलेट, जानें कीमत और दमदार फीचर के बारे में सबकुछ यहां

Samsung Galaxy Tab Active5 5G Tablet हुआ लॉन्च। Photo Credit:- Samsung
Samsung Galaxy Tab Active5 5G Tablet हुआ लॉन्च। Photo Credit:- Samsung

Samsung Galaxy Tab Active5 5G Tablet: क्या आप कोई टैबलेट खरदीने का प्लान कर रहे हैं? तो सैमसंग आपके लिए एक खास टैबलेट लेकर आया है। दरअसल, सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंटरप्राइज एडिशन को लॉन्च कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: कॉलिंग के दौरान आती है आसपास की आवाज भी, तो इस सेटिंग को करें ऑन, नहीं आएगी बैकग्राउंड नॉइस

इसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये एक मजबूत, एंटरप्राइज-रेडी टैबलेट है, जो बेहद बिजी माहौल में काम करने वाले व्यवसायों और पेशेवरों को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। आप इसके बारे में, इसके फीचर के बारे में और कीमत के बारे में यहां सबकुछ जान सकते हैं।

[twenty20 img1=”2849″ img2=”2850″ offset=”0.5″ before=”Samsung Galaxy Tab Active5 5G Tablet हुआ लॉन्च। Photo Credit:- Samsung” after=”Samsung Galaxy Tab Active5 5G Tablet हुआ लॉन्च। Photo Credit:- Samsung” hover=”true”]

फीचर पर एक नजर:-

गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंटरप्राइज एडिशन में 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 8.0-इंच (20.32 सेमी) का हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले है
ये ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से चलता है, जो सहज मल्टीटास्किंग और उच्च-तीव्रता वाले वर्कलोड के लिए उपयुक्त है
ये टैबलेट 6GB/128GB और 8GB/256GB की वैरिएबल मेमोरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है

इसकी सबसे खास बात ये है कि इसकी डिस्प्ले को शानदार आउटडोर विजि‍बिलिटी के लिए अनुकूलित किया गया है, जो भारत की विविध जलवायु परिस्थितियों के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ है।

दमदार है बैटरी

बात इस टैब की बैटरी की करें, तो टैब में पूरे दिन चलने वाली और बदली जा सकने वाली 5,050mAh बैटरी है और ये नो-बैटरी मोड को सपोर्ट करती है है, जो पावर सोर्स से जुड़े रहने पर निरंतर उपयोग की जा सकती है।

मिलेगी इतनी वारंटी

सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव5 एंड्रॉइड 15 पर चलता है और 7 साल तक के ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड का वादा करता है। इसके अलावा सैमसंग इस टैबलेट पर 36 महीने और बैटरी पर 12 महीने की वारंटी भी दे रहा है।

क्या है कीमत और कब से होगी बुकिंग?

बात अगर सैमसंग के इस गैलेक्सी टैब एक्टिव5 5G एंटरप्राइज एडिशन की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की करें, तो ये टैब 49,999 रुपये का है। जबकि, इसी के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 56,999 रुपये आपको देने होंगे।

ये भी पढ़ें:- Youtube Alert: चलाते हैं यूट्यूब चैनल तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बंद हो जाएगा चैनल

वहीं, आप इसकी एडवांस बुकिंग 18 अगस्त 2025 से करा सकते हैं।