Headlight Positioning: सड़क पर दिखेगा कम और खतरा होगा ज्यादा, अगर हेडलाइट की पोजिशन नहीं रखी सही, कैसे करें हेडलाइट की सेटिंग

कैसे करें हेडलाइट की सेटिंग सही? Pic Credit: Freepik
कैसे करें हेडलाइट की सेटिंग सही? Pic Credit: Freepik

ऑटोमोबाइल न्‍यूज डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में काफी लोग रात होने के बाद कार लेकर घूमने निकलते हैं। लेकिन रात में सड़क पर कार ही हेडलाइट की रोशनी सही न मिलने से परेशान हो जाते हैं। रात में सेफ्टी के लिए हेडलाइट की पोजिशन (headlight adjustment guide) को कैसे रखना चाहिए। इस खबर में समझते हैं।

रात में पूरी रोशनी जरूरी

रात के टाइम कार चलाते हुए ड्राइवर को पूरी रोशनी की जरुरत काफी ज्‍यादा होती है। ऐसा न हो तो फिर सड़क पर किसी भी चीज को न देखने से हादसा हो सकता है। हादसा होने पर नुकसान और चोट दोनों से परेशानी (vehicle lighting safety) हो जाती है।

कई लोगों को पता ही नहीं होता कि कार की हेडलाइट को से‍ट भी किया जा सकता है, जिससे अच्‍छी रोशनी मिल जाती है।

सेटिंग से पहले जांच जरूरी

आपको भी नहीं पता है कि किस तरह से कार की हेडलाइट को सेट किया जा सकता है तो सबसे पहले इसकी जांच करना जरूरी होता है कि कार की लाइट कहां जा रही है।

इसके लिए रात होने के बाद कार को ऐसी जगह पर खड़ी करें जहां 6 फीट दूर दीवार हो। जगह पूरी तरह से समतल हो जिससे लाइट की रोशनी का अंदाजा मिल पाए कि वह किस ओर जा रही है।

कैसे करें सेटिंग

कार को दीवार के सामने खड़ी करने के बाद अब लाइट को चालू करें और देखें कि लाइट किस ओर जा रही है। इसके बाद कार में स्‍टेयरिंग के नीचे की ओर हेडलाइट लेवलर दिया जाता है। जिसमें 0 से लेकर 3 या 4 तक के नंबर होते हैं।

इन नंबर को एक एक करके सेट (car headlight alignment) करें और आपको कार की लाइट ऊपर या नीचे की ओर आती हुई दिखाई देगी। इसके बाद अपनी सुविधा के मुताबिक कार की लाइट को सेट किया जा सकता है।