Photo Viral Alert: अगर आपकी भी कोई गलत फोटो बिना आपकी इजाजत इंटरनेट पर हो जाए वायरल, तो ऐसे हटवा सकते हैं उसे

कोई आपका वीडियो बनाकर करें ब्लैकमैल, तो यहां करें शिकायत? Pic Credit:- Freepik
कोई आपका वीडियो बनाकर करें ब्लैकमैल, तो यहां करें शिकायत? Pic Credit:- Freepik

Internet Photo Viral: आज का दौर इंटरनेट का है, जहां पर हमारे अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। वहीं, आजकल लोग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन आपको यहां पर कई फोटोज और वीडियो ऐसी दिखती होंगी, जो काफी वायरल हो रही होती हैं।

ये भी पढ़ें:- WiFi Tips: स्लो वाई-फाई ने कर दिया है परेशान तो कर लें ये काम, स्पीड हो सकती है गोली से भी तेज

पर कई बार हमारी कोई ऐसी फोटो या वीडियो इंटरनेट पर कोई अपलोड कर देता है, जो गलत हो सकती है, हमारी निजी हो सकती है आदि। ऐसे में अगर आपकी कोई फोटो या वीडियो इंटरनेट पर किसी ने आपसे बिना पूछे अपलोड कर दी है और वो वायरल हो रही है, तो आप उसे हटवा सकते हैं।

DMCA नोटिस दायर कर सकते हैं

आपकी कोई ऐसी वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसे आपसे बिना पूछ वायरल किया गया हो, तो आपकी ये फोटो और वीडियो कॉपीराइट के तहत हैं। इसलिए आप Digital Millennium Copyright Act यानी DMCA के तहत नोटिस दायर करवाकर अपनी इन फोटोज और वीडियो को हटवा सकते हैं।

साइबर अपराध पोर्टल की ले सकते हैं मदद

अगर आप चाइल्ड पोर्नोग्राफी, साइबरबुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले से जूझ रहे हैं, तो आप अपनी शिकायत साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जहां से आपकी उचित मदद की जाती है।

इन टूल्स की ले सकते हैं मदद

आप मेटा द्वारा संचालित टेक इट डाउन https://takeitdown.ncmec.org टूल्स की मदद ले सकते हैं। यहां से आप खासतौर पर नाबालिगों की अंतरंग सामग्री को इंटरनेट से हटवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Google Tips: गूगल की जगह लिखे अपना नाम, जानें कैसे बन जाएगा आपका डूडल वो भी बिल्कुल फ्री में

आप इस इंटरनेशनल टूल https://stopncii.org का इस्तेमाल करके भी अपनी तस्वीरों और वीडियो को हटवा सकते हैं।