Car Overload से बचें! ज्यादा वजन डालने से बढ़ते हैं ये 4 बड़े खतरे – जानें 5 जरूरी टिप्स और रखें सफर सुरक्षित

car overload disadvantage
car overload disadvantage PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कार चलाने वालों में से ज्‍यादातर लोगों को देखा जाता है कि वो कार में जरुरत से ज्‍यादा सामान रखकर या सवारियों को बैठाने के बाद ही सफर करते हैं। इस लापरवाही को Car Overload करके चलाना भी कहा जाता है। इस तरह कार चलाने से 4 खतरों को खुद न्‍यौता दिया जाता है। इससे बचने के लिए किन चीजों का ध्‍यान रखना चाहिए। इस खबर में जानते हैं।

Car Overload से नुकसान

कार को जरुरत से ज्‍यादा भरने के बाद चलाने पर न सिर्फ आपके लिए बल्कि कार के लिए भी नुकसानदायक होता है। इससे कार के कई पार्ट्स जल्‍दी खराब हो जाते हैं और सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है जिससे न सिर्फ आपकी जान पर बन आती है बल्कि इससे दूसरों को भी असुरक्षा होती है।

Car Overload से एक्‍सीलेरेशन और ब्रेकिंग पर बुरा असर

ओवरलोडिंग की वजह से कार की एक्‍सीलेरेशन और ब्रेकिंग दोनों पर बुरा असर होता है। भले ही आपकी कार में तीन सिलेंडर का इंजन हो या‍ फिर चार सिलेंडर इंजन। जरूरत से ज्‍यादा वजन हर तरह के इंजन पर बुरा असर डालता है। ऐसा करने पर कितना भी एक्‍सीलेरेटर दबाएं लेकिन कार की स्‍पीड कम ही रहेगी। ब्रेक भी जितना बेहतर कम वजन के साथ लगते हैं उतनी खराब ब्रेकिंग ज्‍यादा वजन के साथ होगी।

सस्‍पेंशन और टायर पर भी बुरा असर

ओवरलोडिंग की वजह से कार के सस्‍पेंशन और टायर दोनों पर बुरा असर होता है। जरुरत से ज्‍यादा सामान की वजह से टायर और सस्‍पेंशन को ज्‍यादा वजन ढोकर चलना होगा। जिससे उनकी लाइफ कम होगी। इनमें खराबी आ जाए तो फिर ठीक करवाने में भी टाइम और रुपये दोनों खर्च होंगे। खराब हालत में ज्‍यादा वजन की वजह से कार के टायर फट भी सकते हैं और गंभीर हादसा भी हो सकता है।

कार की हैंडलिंग भी होगी खराब

ओवरलोडिंग की वजह से कार की हैंडलिंग भी खराब होने लगती है। कार को एक खास वजन उठाने तक ही बनाया जाता है। इससे ज्‍यादा वजन के साथ चलने पर हैंडलिंग पर भी खराब असर होता है। इसके अलावा ज्‍यादा लोगों की वजह से कार में तेल की खपत भी ज्‍यादा होने लगती है।

टूटते हैं ट्रैफिक नियम

जरुरत से ज्‍यादा सामान या सवारियों के साथ सफर करने से ट्रैफिक नियम भी टूटते हैं। पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस आपके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है। चालान काटने के साथ ही वह आपकी कार को भी बंद कर सकती है। जिसके बाद कार को छुड़ाने के लिए आपको और ज्‍यादा खर्चा करना पड़ सकता है।