ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में हर मेकर के सैंकड़ों हजारों शोरूम्स खुले हुए हैं। हर मेकर अपने शोरूम्स की संख्या को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करती है। इसका फायदा यह मिलता है कि वह दिन प्रतिदिन ज्यादा कारों को बेच पाते हैं। आप भी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं कि नई कार के साथ ही बड़ी बचत भी हो जाए तो साल के किस महीने में कार खरीदने पर बंपर डिस्काउंट वाली डील्स मिल सकती हैं। इस खबर में तीन पाइंट्स (car buying tips) में समझते हैं।
किस महीने में खरीदें कार
वैसे तो हर महीने में लाखों कारों को खरीदा और बेचा जाता है। लेकिन सबसे अच्छी डील (car buying discount tips) के साथ नई कार को घर लाना हो तो साल की शुरुआत का पहला महीना सबसे अच्छा होता है। जनवरी में लगभग हर कार मेकर अपनी कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर करते हैं।
car buying tips – क्यों मिलता है जनवरी में सबसे ज्यादा डिस्काउंट
दरअसल, हर कार मेकर किसी भी मॉडल की हजारों यूनिट्स को बनाता है। जिसके बाद उनको शोरूम और स्टॉक यार्ड में रखा जाता है। इनके भी कई ट्रिम्स का प्रोडक्शन किया जाता है। पर कई बार साल खत्म होने पर भी यह यूनिट्स बच जाती हैं। यह जब तक कंपनी या डीलर के पास खड़ी रहती हैं उनके पैसे ब्लॉक रहते हैं और ऐसी कारें उनके लिए एसेट की जगह लाइबिलिटी बन जाती हैं। इसलिए स्टॉक क्लीयर करने के लिए जनवरी (best time to buy a car) में सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता है।
car buying tips – दिसंबर में भी मिलता है डिस्काउंट
कार मेकर्स और डीलर्स वैसे तो साल के आखिरी महीने दिसंबर (save money on new car) में भी तगड़े डिस्काउंट ऑफर देते हैं, लेकिन तब भी कुछ यूनिट्स बच जाती हैं तो उन पर जनवरी में डिस्काउंट ऑफर्स को बढ़ाकर दिया जाता है, जिससे जल्दी वह कारें बिक जाएं और उनका स्टॉक क्लियर हो पाए।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply