ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया ही नहीं कई देशों में भी लोग दिन के मुकाबले रात में कार से ड्राइव करते हुए एक शहर से दूसरे शहर जाना पसंद करते हैं। कई मामलों में यह फायदेमंद होता है तो कई बार इसमें परेशानी भी हो जाती है। लेकिन 5 टिप्स को ध्यान में रखकर ड्राइव को रात में किया जाए तो न सिर्फ आत्मविश्वास (confident driving at night) बढ़ता है बल्कि एक सेफ ड्राइवर (safe night driving tips) भी बन सकते हैं।
Night Driving में स्पीड पर रखें कंट्रोल
रात के टाइम दिन के मुकाबले कम ट्रैफिक होता है। जिस वजह से कई लोग लापरवाह हो जाते हैं। ऐसा करके आप खुद ही हादसे के खतरे को बढ़ाते हैं। रात में ड्राइविंग करते हुए लापरवाही करने की जगह अपनी स्पीड पर कंट्रोल रखेंगे तो सुरक्षित रहते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। ऐसा करते हुए दूसरा फायदा यह होगा कि आप पुलिस के कैमरों की नज़र से बच पाएंंगे और चालान कटने के बाद होने वाले खर्चे को भी बचा पाएंंगे।
Night Driving में नींद को न करें नज़रअंदाज
रात के समय वैसे तो लोग सोते हैं। लेकिन अगर आप रात में ही ड्राइव कर रहे हैं तो पहले ही अच्छी नींद ले लें। इस तरह आप बिना नींंद आए रात को सफर पूरा कर पाएंगे। पर किसी वजह से रात में भी आपको ड्राइविंग के समय नींद आए तो फिर खुद चलाने की जगह अपने साथ सफर कर रहे दूसरे लोगों को भी कार चलाने का मौका दें। रात में ड्राइविंग के समय थोड़ी भी नींद आए तो उसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
लाइट्स को जरूर जलाएं
कारों में कई तरह की लाइट्स को दिया जाता है। इसमें कार की हेडलाइट, टेल लाइट, इंडीकेटर्स शामिल होते हैं। लाइट सही हो तो आपको तो रोड पर अच्छी रोशनी मिलती ही है, दूसरी कारों को भी आपके वहां होने का अंदाजा मिलता है और वह आपसे सुरक्षित दूरी बनाकर चलते हैं, जिससे दुर्घटना नहीं होती। चलते हुए अगर लेन बदलनी हो या फिर किसी तरफ मुड़ना हो तो इंडीकेटर का सही उपयोग आपको सुरक्षित रख सकता है।
न पिएं शराब
वैसे तो ड्राइविंग करते समय कभी भी शराब को हाथ तक नहीं लगाना चाहिए। लेकिन रात के समय इस नियम को फॉलो करना और भी जरूरी हो जाता है। रात में शराब के नशे में कार चलाते हैं तो इससे सही अंदाजा नहीं मिलता और आप अपने साथ अपनी कार को ही नुकसान पहुंचा बैठते हैं। जिसके बाद पुलिस और अन्य परेशानियों से आपको डील करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply