ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट के साथ ही इंडियन कार मार्केट में भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली कारों को ऑफर किया जाने लगा है। कार मेकर्स आजकल ऐसे शानदार फीचर्स को कारों में ऑफर करने लगे हैं, जिससे कई चीजें काफी ज्यादा आसान हो गई हैं। ऐसा ही एक फीचर Auto Park का है। इस फीचर से ड्राइविंग कितनी आसान (Auto car parking) हो गई है।
क्या है Auto car parking तकनीक
ऑटो पार्क काफी ज्यादा नई टेक्नोलॉजी है, जिसका यूज़ कारों को ज्यादा स्मार्ट बनाने में किया जा रहा है। कई कार मेकर्स अपनी प्रीमियम कारों में इस फीचर को ऑफर करने लगे हैं। सामान्य भाषा में समझाया जाए तो इसके जरिए कार को वर्टिकली पार्क करने में मदद मिलती है। जिससे कम जगह में भी कार को आसानी से पार्क किया जा सकता है।
Auto car parking- कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
ऑटो पार्क टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली कार को अगर ऐसी जगह पर पार्क करना हो जहां पार्क करना ड्राइवर के लिए मुश्किल हो। वहां पर इस फीचर को ऑन करके कार पार्क की जा सकती है। इस फीचर को ऑन करने के बाद कार अपनी जरुरत के मुताबिक स्पीड कम या ज्यादा करती है। स्टीयरिंग भी खुद से एडजस्ट करता है। जिसके बाद कार को आसानी से कम जगह में पार्क किया जा सकता है।
Auto car parking के क्या हैं फायदे
ऑटो पार्क फीचर का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि जहां पर ड्राइवर को कार पार्क करने में परेशानी होती है, वहां पर इस फीचर के जरिए कार जल्दी और बिना नुकसान पार्क की जा सकती है। इस फीचर के साथ कार को पार्क करने के अलावा पार्किंग से निकालने में भी काफी आसानी हो जाती है। जिससे ड्राइवर के समय की बचत हो जाती है और दूसरी कार से टकराने की संभावना भी खत्म हो जाती है।
किन फीचर्स पर निर्भर है टेक्नोलॉजी
वैसे तो कारों में कई फीचर मिलते हैं। लेकिन इस फीचर को काम करने के लिए और फीचर्स की जरुरत पड़ती है। इस फीचर के लिए कार में 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स की जरुरत होती है। जिसके जरिए सेंसर काम करते हैं और कार को पार्क करते हैं। फिलहाल इस तरह की टेक्नोलॉजी को इंडिया में Mahindra XEV9e, BMW X5 जैसी कारों में ऑफर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply