उत्तर भारत का सबसे बड़ा बिज़नेस नेटवर्किंग इवेंट “4M BNI 2025” गौरव भगत अकादमी के सहयोग से शानदार चर्चाओं, जोश से भरे कार्यक्रमों और सांस्कृतिक उत्सव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न
गुरुग्राम, 22 मार्च 2025: इस समय जब भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, बिज़नेस लीडर्स, उद्यमी और स्टार्टअप्स नए मौके तलाश रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर भारत का सबसे बड़ा बिज़नेस नेटवर्किंग इवेंट 4M BNI 2025 का 9वां संस्करण गुरुग्राम के ‘द ओरणा’ में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
21 और 22 मार्च 2025 को हुए इस दो दिवसीय इवेंट में 2,000+ से ज्यादा बिज़नेस विज़िटर्स और 120+ एग्ज़ीबिटर्स शामिल हुए। इवेंट में बिज़नेस नेटवर्किंग, नए आइडियाज पर चर्चाएँ और बेहतरीन एंटरप्रेन्योरशिप सेशन हुए। भारत की जानी-मानी कॉर्पोरेट गिफ्टिंग कंपनी कंसॉर्टियम गिफ्ट्स और गौरव भगत अकादमी ने भी अपने स्टॉल्स लगाए, जो आकर्षण का केंद्र बने।
गौरव भगत अकादमी, जो इस इवेंट का गोल्ड स्पॉन्सर था, ने बिज़नेस लीडर्स को एक-दूसरे से जुड़ने और नए अवसर तलाशने में मदद की। BNI गुरुग्राम और फरीदाबाद द्वारा आयोजित इस इवेंट में 1,600 से अधिक BNI सदस्यों और विभिन्न उद्योगों के बिज़नेस लीडर्स ने भाग लिया, जिससे यह उत्तर भारत के बिज़नेस कम्युनिटी के लिए एक बड़ा आयोजन बन गया।
4M BNI 2025 की खास बातें:
• प्रेरणादायक सेशन: इवेंट में कुछ बेहतरीन कीनोट स्पीकर्स ने अपनी बातें रखीं, जिनमें शामिल थे:
1. अतुल जोगलेकर – एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, BNI इंडिया
2. हेमु सुवर्णा – नेशनल प्रेसिडेंट, BNI इंडिया
• पावर 121 नेटवर्किंग सेशन: इवेंट में बिज़नेस लीडर्स को आपस में जुड़ने और नई साझेदारियाँ बनाने का मौका मिला।
• विभिन्न उद्योगों की भागीदारी: खुदरा (रिटेल), बैंकिंग, कपड़ा, ज्वेलरी, फार्मा, आईटी, ट्रैवल, फाइनेंस, औद्योगिक क्षेत्र सहित कई बड़े व्यवसायों ने हिस्सा लिया।
संस्कृतिक कार्यक्रम और अवार्ड सेरेमनी: इवेंट में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, इसके बाद गाला डिनर और बिज़नेस अवार्ड सेरेमनी रखी गई, जिसमें बिज़नेस की दुनिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
गौरव भगत: बिज़नेस ग्रोथ के प्रेरणास्रोत
गौरव भगत, गौरव भगत अकादमी के संस्थापक, ने माइक्रोसॉफ्ट, आदित्य बिड़ला, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एक्सा, विप्रो और एनीटाइम फिटनेस जैसी बड़ी कंपनियों को ट्रेनिंग दी है। उन्होंने कई बिज़नेस को शून्य से 100 तक बढ़ने में मदद की और उन्हें करोड़ों के टर्नओवर तक पहुँचाया। उनका 10X सफलता मंत्र बिज़नेस को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
गौरव भगत ने कहा, “4M BNI 2025 की सफलता उत्तर भारत के SME सेक्टर की ताकत और नवाचार को दर्शाती है। यह इवेंट आने वाले बिज़नेस नेटवर्किंग इवेंट्स के लिए एक नई मिसाल कायम करता है।”
4M BNI 2025 एक बार फिर बिज़नेस लीडर्स और एंटरप्रेन्योर के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित हुआ, जहाँ नए अवसरों, इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ावा मिला।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply