Aadhaar Card Photo Change: अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपके कई काम आसानी से हो जाते होंगे? दरअसल, ज्यादातर कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो या फिर कुछ और काम करवाना हो आदि। आपको आधार कार्ड चाहिए होता है।
ये भी पढ़ें:- Fire Safety: गर्मियों में आते हैं आग लगने के कई मामले, आपके घर में न लगें इसलिए रखें इन बातों का ध्यान
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नगारिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो जाहिर है कि इसकी फोटो काफी पुरानी हो गई होगी या आपके बचपन की होगी। ऐसे में आप अपनी इस पुरानी फोटो को बदलवा सकते हैं और यहां पर नई फोटो लगवा सकते हैं। आधार में फोटो अपडेट करवाने का तरीका आप यहां जान सकते हैं।
Aadhar Card में ऐसे अपडेट करवा सकते हैं नई फोटो:-
पहला स्टेप ये है
आधार में नई फोटो अपडेट करवाने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं
ध्यान रहे कि पहले अपॉइंटमेंट ले लें ताकि आपको दिकक्त न हो
फिर केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है और इसे भरना है
ये है दूसरा स्टेप
इस फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर जैसी चीजें भर दें
फॉर्म में आपको ये भी बताना है कि आपको अपनी आधार की फोटो को अपडेट करवाना है
फिर आपको इस फॉर्म को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाना है
तीसरा स्टेप भी है
जहां पर सबसे पहले आपसे फॉर्म लिया जाता है
इसके बाद आपके बायोमेट्रिक होते हैं और आपकी पहचान की जाती है कि आप ही वो व्यक्ति हैं जो आधार कार्डधारक हैं
फिर आपकी एक नई फोटो क्लिक की जाती है जिसे आधार कार्ड में अपडेट होना होता है
ये भी पढ़ें:- AC Fridge Alert: अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान, तो आपके एसी-फ्रिज में भी लग सकती है आग
चौथा स्टेप जानना जरूरी है
फोटो क्लिक होने के बाद उसे आपके आधार में अपडेट किया जाता है
इसके बाद आपको एक स्लिप दी जाती है जिससे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में नई फोटो अपडेट हुई है या नहीं
वैसे आधार में फोटो कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाती है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई












Leave a Reply