ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। मानसून भारत में गर्मी से निजात दिला रहा है। ऐसे में मौसम का मज़ा उठाने बाइक राइडिंग की तैयारी में हैं तो किन 3 सेफ्टी फीचर (motorcycle safety features) की वजह से एक्सीडेंट से बचा (monsoon bike riding tips) जा सकता है। इस खबर में समझते हैं।
बारिश में बाइक राइड का है मज़ा
बारिश का मौसम हो और भीगते हुए बाइक राइडिंग का मज़ा दो गुना हो जाता है। मस्ती और मज़े में अगर एक्सीडेंट हो जाए तो फिर मज़ा सजा में बदल जाता है। मॉडर्न बाइक्स में 3 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिनकी वजह से सुरक्षित रहते हुए बाइक को बारिश में भी राइड (rainy season bike precautions) किया जा सकता है।
सीबीएस ब्रेकिंग से सुरक्षा
सीबीएस ब्रेकिंग ऐसा सेफ्टी फीचर है जिसकी वजह से बाइक सेफ रहती है। इसे कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम भी कहते हैं और इस सेफ्टी फीचर को बाइक के दोनों पहियों के साथ दिया जाता है। इस सेफ्टी फीचर के यूज़ के बाद बाइक के पहिए लॉक नहीं होते और एक्सीडेंट से बचा जा सकता है। आमतौर पर कम प्राइज़ वाली बाइक्स में इस फीचर को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- Twin Cylinder Superbike का मजा बजट में! 10 लाख रुपये से कम में आने वाली ये बाइक्स देंगी पॉवरफुल राइडिंग एक्सपीरियंस
एबीएस से बढ़ती है सेफ्टी
जिन बाइक्स में सीबीएस को नहीं दिया जाता, उनमें एबीएस को दिया जाता है। इस सेफ्टी फीचर को वैसे तो कारों में भी दिया जाता है। लेकिन बाइक्स में इस फीचर को सिंगल और डबल चैनल के साथ ऑफर किया जाता है। इस फीचर के साथ आने वाली बाइक्स को जब तेज ब्रेक लगाकर रोकने की कोशिश की जाती है तो इसमें लगे वॉल्व, स्पीड सेंसर ब्रेक्स को ज़रूरी फोर्स के साथ ही रोकते हैं। जिससे बाइक पर कंट्रोल भी बना रहता है और बाइक फिसलती भी नहीं है।
ट्रैक्शन कंट्रोल से बाइक होगी सेफ
सीबीएस और एबीएस के अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर के कारण पानी वाली सड़कों पर भी बाइक को बिना चिंता चलाया जा सकता है। इस फीचर की वजह से टायर और सड़क के बीच फिसलन को कम करने में मदद मिल जाती है। यह पहियों की ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है। इसके कारण ही बाइक को पानी, कीचड़ में भी बिना फिसले निकाला जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply