Bike Care Tips: मोटरसाइकिल की खूबसूरती बचाएं स्क्रैच से: जानें 4 असरदार टिप्स जो हर बाइक लवर को जानने चाहिए!

bike scratch free tips
bike scratch free tips PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में लाखों लोग रोज़ाना मोटरसाइकिल का यूज़ करते हैं। जिनमें से कई लोगों को अपनी बाइक काफी ज्‍यादा पसंद होती है और वह उस पर धूल-मिट्टी भी नहीं आने देते। लेकिन अगर बाइक पर लापरवाही की वजह से स्‍क्रैच आ जाएं तो ज्‍यादा परेशानी हो जाती है। आप भी बाइक लवर हैं और बाइक को स्‍क्रैच से बचाना चाहते हैं तो इन 4 टिप्‍स (Bike care tips) को जरूर ध्‍यान में रखें।

यह है सबसे बड़ा कारण

बाइक पर स्‍क्रैच लगने का सबसे बड़ा और आम कारण गलत तरीके से बाइक को खड़ा करना होता है। पार्किंग में काफी पास में और गलत तरीके से बाइक पार्क की जाती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे कम जगह में भी ज्‍यादा बाइक्‍स को खड़ा किया जा सके। लेकिन इस तरह बाइक पार्क करने से ही सबसे ज्‍यादा स्‍क्रैच आते हैं।

साइड स्‍टैंड का कब न करें इस्‍तेमाल

अगर आप अपनी बाइक को किसी नॉर्मल पार्किंग में खड़ी कर रहे हैं तो कोशिश करें कि उसे साइड स्‍टैंड पर पार्क न करें। इसकी जगह बाइक को मेन स्‍टैंड पर खड़ी करें। ऐसा करके भी आप बाइक को दूसरी बाइक्‍स से लगने वाले स्‍क्रैच से बचा पाएंगे।

ट्रैफिक में न करें यह काम

कोई भी शहर हो ऑफिस टाइम में तो हर जगह पर इतना ट्रैफिक हो जाता है कि बाइक को भी बिना स्‍क्रैच चला पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी ट्रैफिक में बाइक चला रहे हों तो जल्‍दबाजी न करें। इसकी जगह उसे पहले जानें दें जिसे ज्‍यादा जल्‍दी है। इससे न सिर्फ आप हादसों से सुरक्षित रह पाएंगे, बल्कि अपनी बाइक पर भी जल्‍दी की वजह से लगने वाले स्‍क्रैच से बचा पाएंगे। साथ ही दूसरी बाइक या कार से भी सेफ दूरी बनाकर चलने से भी बाइक को स्‍क्रैच से बचाया जा सकता है।

कीरिंग से भी आते हैं स्‍क्रैच

अक्‍सर लोग अपनी बाइक को जितना प्‍यार करते हैं तो उसकी चाबी में खास कीरिंग को भी लगाते हैं। चाबी के छल्ले का उपयोग करना गलत नहीं है लेकिन कुछ ऐसे कीरिंग भी होते हैं जिनकी वजह से बाइक पर स्‍क्रैच आ जाते हैं। जो बाद में काफी खराब लगते हैं। इसलिए अगर बाइक की चाबी में छल्‍ला डालना हो तो फिर किसी धातु के छल्‍ले की जगह रबड़, प्‍लास्‍टिक जैसे छल्‍लों का यूज़ कर सकते हैं। इससे बाइक के पार्ट्स पर स्‍क्रैच आने के चांस काफी कम हो जाते हैं।