PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त कब हो सकती है जारी? आखिर क्या कहता है नियम, यहां जानें किसान

21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo Credit:- Freepik
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo Credit:- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। अगर आप एक पात्र किसान हैं तो आप योजना का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Hotel Hidden Camera: आपके होटल रूम में तो नहीं हिडन कैमरा? एक मिनट में ऐसे करें चेक

योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में योजना से जो किसान जुड़े हैं वे जानना चाहते हैं कि ये 21वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है।

21वीं किस्त कब आ सकती है?

पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई तो इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई।

इसी क्रम में 20वीं किस्त जून में जारी होनी थी, लेकिन इस बार ये किस्त देरी से जारी होते हुए 2 अगस्त 2025 को जारी हुई। इस किस्त का लाभ 9,70 करोड़ किसानों को मिला।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: कहीं आपकी न अटक जाए 21वीं किस्त, इसलिए आज ही करवा लें ये जरूरी काम पूरे

अब बात करें कि 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है, तो नियमों के अनुसार हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से चार महीने का समय नवंबर-दिसंबर में हो रहा है।

इसलिए माना जा रहा है कि इसी महीने में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।