Tata Harrier और Safari को मिलेगा पेट्रोल इंजन, कब होंगी लॉन्च और किस इंजन के साथ आएंगी ये दमदार SUVs

Tata Harrier: इंडियन मार्केट में टाटा मोटर्स बड़े पोर्टफोलियो के साथ कई कारों को ऑफर कर रही है। लेकिन अब यह पोर्टफोलियो और भी बड़ा होने वाला है। कार मेकर अगले कुछ महीनों में प्रीमियम कारों को पेट्रोल इंजन के साथ लाने वाली है। हैरियर और सफारी को कौन से पेट्रोल इंजन के साथ कब तक लॉन्‍च किया जाएगा। इनकी प्राइज क्‍या हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Harrier और Safari को मिलेगा Petrol Engine

टाटा अपनी 2 प्रीमियम एसयूवी हैरियर (Tata Harrier petrol) और सफारी को पेट्रोल इंजन (Tata Safari petrol) देने की तैयारी कर चुकी है। कार मेकर इन कारों को अगले कुछ महीनों में इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च कर देगी।

कौन सा होगा इंजन

टाटा ने अभी इस बात को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है। लेकिन इन दोनों ही एसयूवी को 1.5 लीटर जीडीआई फोर सिलेंडर टर्बोचार्ज इंजन दिया जाएगा। जो इनको 168 पीएस की पावर के साथ 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा।

कैसा होगा लुक

अभी मिली रिपोर्ट्स की मानें तो कार मेकर अपनी दोनों एसयूवी के लुक्‍स में कोई चेंज नहीं करेगी। अभी वाले मॉडल्‍स में बस हुड के नीचे पेट्रोल इंजन का ही बदलाव होगा। इसके अलावा लुक, फीचर्स वैसा ही रहेगा जैसा अभी डीजल इंजन के साथ दिया जाता है।

कब होंगे लॉन्‍च

टाटा अपनी दोनों एसयूवी को पेट्रोल इंजन के साथ इंडियन मार्केट में नवंबर और दिसंबर 2025 में लॉन्‍च करेगी। फिलहाल डेट तय नहीं हो पाई है।

क्‍या होगी प्राइज

टाटा की इन दोनों एसयूवी को जब पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाएगा तो इनको खरीदना और सस्‍ता हो जाएगा। अभी Tata Harrier डीजल की एक्‍स शोरूम प्राइज 15 लाख से 26.69 लाख रुपये के बीच है। Tata Safari को भी इंडियन मार्केट में डीजल इंजन के साथ 15.50 से 27.44 लाख रुपये तक ऑफर किया जा रहा है। लेकिन पेट्रोल इंजन वाली हैरियर की प्राइज 13-14 लाख से और सफारी की प्राइज को भी 14-15 लाख रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू किया जा सकता है।