PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist: किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड से लेकर लोन जैसी कई योजनाएं देश में चल रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी योजना की है तो वो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की है।
इस पीएम किसान योजना के तहत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
ये भी पढ़ें:- MG Gloster पर आई सबसे बड़ी Price Cut—अब हुई लाखों रुपये सस्ती, साथ ही Windsor EV पर भी मिलेगी हजारों की बचत
किस्त के लिए e-KYC
आप अगर चाहते हैं कि आपको भी अगली किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए समय रहते ध्यान से ई-केवाईसी जरूर करवा लें। इस काम को न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
योजना से जुड़े किसान ई-केवाईसी नजदीकी सीएससी सेंटर से इस काम को करवा सकते हैं। यहां पर ओटीपी बेस्ट ई-केवाईसी आप कर सकते हैं।
किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
लैंड वेरिफिकेशन
पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना है तो आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। इसमें योजना से जुड़े किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Status: कहीं आपका आधार कार्ड तो नहीं हुआ रद्द? एक क्लिक में ऐसे करें चेक
आधार लिंकिंग
किसानों को अपने बैंक खाते से आधार कार्ड भी लिंक करवाना अनिवार्य होता है। आप अपने ब्रांच में जाकर इस काम को करवा सकते हैं। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply