PM Kisan Yojana: क्या इस बार पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे 20वीं किस्त? जानें कब किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी? Credit:- X/@narendramodi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी होगी? Credit:- X/@narendramodi

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: अगर आप एक किसान हैं तो आपको भी इस बार 20वीं किस्त का इंतजार होगा। दरअसल, भारत सरकार किसानों के लिए पीएम किसान योजना चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना से जुड़े हैं तो आपको भी इस बार 20वीं किस्त मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:- Business Tips: बिजनेस शुरू करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा

अब तक योजना के अंतर्गत कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है जिसको लेकर चर्चा हो रही है कि इस बार ये किस्त बिहार से जारी हो सकती है। किस्त में किसानों के 2 हजार रुपये मिलने हैं जो डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे।

क्या बिहार से जारी होगी किस्त?

दरअसल, इस 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के मोतिहारी का दौरा है। जहां पर पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम यहां पर स्थित गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

यहां से पीएम नरेंद्र मोदी राज्य के लोगों को कई सारी सौगात भी देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम से पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं, जिसका इंतजार योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को है।

ये भी पढ़ें:- Business Tips: बिजनेस शुरू करते समय भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा

हालांकि, 20वीं किस्त कब जारी होगी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये जानकारी सामने आ सकती है।