Engine Oil Tips: कार की लंबी उम्र चाहिए तो जानें: ये 5 टिप्स बताएंगे कौन सा इंजन ऑयल है सबसे बेहतरीन!

Car Engine Oil
Car Engine Oil PC-Freepik

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। खराब तरीके से ड्राइविंग और लापरवाही इन दोनों वजहों से ही कार की लाइफ कम हो जाती है। इसके अलावा गलत इंजन ऑयल भी इस परेशानी का बड़ा कारण होता है। अपनी कार के लिए कौन सा इंजन ऑयल सबसे बेस्‍ट (best engine oil for car) होगा। इन 5 टिप्‍स से समझते हैं।

हर कार के लिए अलग engine oil

जिस तरह हर कार में अलग तरह का इंजन होता है, उसके लिए अलग तरह की टेक्‍नोलॉजी का यूज़ किया जाता है। ऐसे ही हर कार के लिए एक ही तरह का इंजन ऑयल यूज़ नहीं किया जा सकता। हर कार मेकर अपनी अलग अलग कारों के लिए अलग अलग खूबियों वाला इंजन ऑयल यूज़ करने की सलाह देती हैं। इसके लिए सबसे सही तरीका कार की मैनुअल को पढ़ना होता है। हर कार के साथ मैनुअल दी जाती है, जिसमें कार की पूरी डिटेल होती है। इसमें ही कार के लिए किस तरह का इंजन ऑयल सबसे बेस्‍ट (engine oil selection guide) होगा, इसकी जानकारी भी दी जाती है।

अपनी ज़रुरत को समझें

कार खरीद तो ली लेकिन उसके बाद कुछ लोग कार का यूज़ काफी कम करते हैं और कई लोग अपनी कार का रोज़ाना इस्‍तेमाल करते हैं। इसी के मुताबिक इंजन ऑयल का चुनाव करना भी जरूरी होता है। आप कार को रोज़ यूज़ करते हैं तो आपकी रनिंग भी ज्‍यादा होगी। ऐसे में आपको फुली सिंथेटिक ऑयल खरीदना सही रहेगा क्‍योंकि फुली सिंथेटिक ऑयल की लाइफ 10 हजार किलोमीटर तक होती है। वहीं कम रनिंग के लिए आप मिनरल ऑयल को भी चुन सकते हैं।

engine oil की क्‍वालिटी का रखें ध्‍यान

इंजन ऑयल की ग्रडिंग के साथ ही क्‍वालिटी में भी फर्क होता है। अगर आप ऑयल के लेबल पर सही से नज़र डालें तो उस पर कई तरह के मानक दिखाई छेते हैं। आमतौर पर API और ACEA जैसे मानक वाले इंजन ऑयल की क्‍वालिटी अच्‍छी होती है क्‍योंकि यह अमेरिकी और यूरोपीय मानकों के मुताबिक बनाए जाते हैं।

मौसम के मुताबिक चुनें इंजन ऑयल

जिस जगह पर आप रहते हैं वहां का मौसम भी कार के इंजन ऑयल का चुनाव करने के लिए काफी अहम होता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इंजन ऑयल को अलग अलग टेंपरेचर पर काम करने के लिए बनाया जाता है। जिन ऑयल को गर्मी में काम करने के लिए बनाया जाता है अगर उनका उपयोग ठंडी जगह पर किया जाए तो इंजन की उम्र कम हो जाती है। वहीं ठंड में काम करने वाले इंजन ऑयल का उपयोग गर्मी वाली जगह पर किया जाए तो उससे भी इंजन को नुकसान हो जाता है।