Lok Adalat 2025: पुराना ट्रैफिक चालान बन रहा है सिरदर्द? इस दिन लोक अदालत में मिल सकता है छुटकारा

PC- freepik
PC- freepik

ऑटोमोबाइल न्‍यूज डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आप भी अपनी कार, बाइक, स्‍कूटर या किसी भी अन्‍य व्‍हीकल के पुराने ट्रैफिक चालान से परेशान हो रहे हैं तो इस रिपोर्ट में जानें कि किस तरह से उस परेशानी को खत्‍म करवाया जा सकता है। लोक अदालत (Lok Adalat 2025) में किस तरह से और कब ऐसे चालानों को खत्‍म (traffic challan settlement) करवाया जा सकता है।

कब लगेगी Lok Adalat 2025

इंडिया में अलग अलग तारीख पर लोग अदालत लगाई जाती है। अब 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत लगाई जाएगी। इस मौके पर लोग अपने पुराने ट्रैफिक चालान (lok adalat traffic fine) के निपटान के लिए आते हैं।

कहां लगती है लोक अदालत

वैसे तो देश के अधिकतर राज्‍यों में लोक अदालत को लगाया जाता है। इसके लिए सभी जिला और सत्र न्‍यायालय, उप मंडल न्‍यायालय के साथ ही कुछ खास ट्रैफिक न्‍यायालयों में खास इंतजाम किए जाते हैं।

ट्रैफिक चालान के साथ और कौन से मामलों में मिलेगी राहत

लोक अदालतों में सिर्फ ट्रैफिक से जुड़े चालानों को ही निपटाया नहीं जाता। बल्कि ऐसी अदालतों में कई और मामलों पर भी सुनवाई कर मौके पर ही निपटाया जाता है। इनमें बिजली, पानी, बैंक सेटलमेंट, इंश्‍योरेंस क्‍लेम और कुछ आपसी विवाद भी शामिल होते हैं।

माफी की क्‍या है प्रक्रिया

लोक अदालत में ट्रैफिक से जुड़े चालान माफ करवाने की प्रक्रिया काफी आसान होती है। इसमें अपाइंटमेंट लेने के बाद आने वालों के चालान को देखा जाता है और कोर्ट यह देखती है कि आपके कितने और किन मामलों के चालान पेंडिंग (pending e-challan solution) हैं। इसके बाद उन पर फैसला लिया जाता है।

क्‍या पूरी तरह खत्‍म हो सकता है चालान

कोर्ट के ऊपर यह पूरी तरह से निर्भर करता है कि वह या तो चालान की कीमत में कुछ कमी कर दे या फिर चालान को पूरी तरह से खत्‍म कर दे। ज्‍यादातर मामलों में कोर्ट कीमत में कमी कर देती है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है।