Jio Recharge Plan: जिओ का ये है 84 दिन वाला जबरदस्त प्लान, OTT से लेकर मिल रहे कई ढेर सारे बेनिफिट्स; जानें डिटेल्स

जिओ का 84 दिन वाला बेस्ट रिचार्ज कौन सा है? Pic Credit:- Freepik and X/@reliancejio
जिओ का 84 दिन वाला बेस्ट रिचार्ज कौन सा है? Pic Credit:- Freepik and X/@reliancejio

Jio 84 Days Recharge Plan Details: आज के समय में लगभग हर किसी के पास खुद का मोबाइल है और वो भी स्मार्टफोन। ऐसे में हर कोई अपने इस स्मार्टफोन में सिर्फ कॉलिंग का ही नहीं बल्कि, इंटरनेट का भी रिचार्ज करवाते हैं। मार्केट में कई तरह के सिम कार्ड हैं और लोग अलग-अलग सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें:- App Aletrt: जान लें कौन सी एप नहीं होनी चाहिए मोबाइल में? आपके में है तो तुरंत करें अनइंस्टॉल

जैसे, एक बड़ी संख्या में लोगों के पास जिओ का सिम कार्ड है। जिओ ने जब से फ्री सिम कार्ड और रिचार्ज दिया था, तब से काफी ग्राहक उनसे जुड़े और मौजूदा समय में काफी लोग इस सिम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप जिओ के 84 दिन वाले बेस्ट रिचार्ज के बारे में यहां जान सकते हैं।

क्या है प्लान?

जिओ के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वो 84 दिनों का है औऱ इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और ओटीटी जैसे कई फायदे मिल रहे हैं।

कितने का है रिचार्ज?

अगर आपको ये 84 दिन वाला रिचार्ज करवाना है तो इसके लिए आपको 1029 रुपये खर्च करने होंगे।

क्या-क्या मिलेगा?

इसमें आपको डेली 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है
अनलिमिटेड कॉलिंग
पूरे देश में फ्री रोमिंग की सुविधा
रोजाना 100 SMS फ्री मिलेंगे
अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा मिलेगा

अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा
JioTV, और JioCloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है

ये भी पढ़ें:- Photo Viral Alert: अगर आपकी भी कोई गलत फोटो बिना आपकी इजाजत इंटरनेट पर हो जाए वायरल, तो ऐसे हटवा सकते हैं उसे

इस प्लान में आपको 5G डेटा और कई अन्य तरह के बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। आप अगर जिओ का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आप ये रिचार्ज करवा सकते हैं।