Ayushman Card Eligibility Criteria: सरकार कई योजनाओं के जरिए देश के कोने-कोने में रहने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम करती है। इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं जो लाभार्थियों को किसी न किसी रूप में दिए जाते हैं। अब आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए जिसको केंद्र सरकार चलाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Vishwakarma Yojana: किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले चेक करें अपनी पात्रता
इस योजना के अंतर्गत सिर्फ पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनते हैं और ये कोई मामूली कार्ड नहीं है क्योंकि इस कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये चे कर लें कि क्या आपका ये कार्ड बन पाएगा या नहीं।
आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? यहां जानें:-
पहला स्टेप
आपको भी अगर ये पता लगाना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो इसके लिए तुरंत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल में भी इसे ओपन कर सकते हैं
दूसरा स्टेप
इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखते हैं जिसमें से आपको ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा
अब आपको यहां पर कुछ कॉलम दिखेंगे जिसमें पहला अपना मोबाइल नंबर भरना है
अब इस भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
तीसरा स्टेप
आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां पर भरना है जिसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरना है और लॉगिन करना है
लॉगिन करने के बाद आपको अपना राज्य चुनना होता है
राज्य चुन लिया है तो फिर आपको अपना जिला चुनना है
चौथा स्टेप
इसके बाद आपको सर्च करना है जिसके लिए कोई एक डॉक्यूमेंट चुन लें, यहां पर इसकी लिस्ट होती है
अगर आप आधार चुनें तो उसका नंबर भरें और अगर कोई दूसरा कोई डॉक्यूमेंट चुनें तो उसका नंबर भरना है
ये भी पढ़ें:- Govt Reel Scheme: रील बनाने के मिल रहे हैं 5 हजार रुपये, जानें क्या है मोदी सरकार की ये स्कीम
अब आपको सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आप जान जाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply