BSA motorcycles: इंडियन कंज्यूमर ऐसी बाइक्स की तलाश में रहता है जो भीड़ से हटकर हों। इसलिए ब्रिटेन के हेरिटेज बाइक ब्रॉन्ड बीएसए ने इंडियन मार्केट में दो बाइक्स BSA Bantam 350 और BSA Scrambler 650 को पेश कर दिया है। इन बाइक्स को कैसे फीचर्स, इंजन के साथ लाया जाएगा। क्या इससे Royal Enfield की बाइक्स को खतरा होगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BSA ने इंडियन मार्केट में 2 नई बाइक्स को 350 और 650CC सेगमेंट में ऑफर कर दिया है। इन बाइक्स को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इनको पेश कर दिया गया है। कुछ समय बाद इनके प्राइज की अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी।
BSA Scrambler 650 में क्या है खास
बीएसए ने स्क्रैम्बलर 650 बाइक को इंडिया में पेश किया है। इस बाइक को ब्रिटिश डिजाइन और इंजीनियरिंग का नायाब नमूना बताया जा रहा है। इसमें 652 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर डीओएचसी इंजन मिलेगा। इस इंजन से बाइक को 45 पीएस पावर और 55 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। बाइक में 5स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। साथ में स्लिप और असिस्ट क्लच, 41 एमएम टेलीस्कोपिक फोर्क, ट्विन शॉक एर्ब्जावर, 5स्टेप एडजस्टेबल प्री-लोड, ब्रेम्बो ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस, पिराली टायर, वायर स्पोक अलॉय रिम, 12 लीटर फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स के साथ इसका वजन 218 किलोग्राम (BSA Scrambler 650 features) है। इस बाइक में Thunder Grey, Raven Black और Victor Yellow जैसे कलर्स का ऑप्शन मिलेगा।
BSA Bantam 350 में क्या है खास
बीएसए की 350 सीसी बाइक (BSA Bantam 350 launch) में यूरो5+कम्प्लाइंट 334 सीसी लिक्विड कूल्ड डीओएचसी इंजन मिलेगा। जो 29 पीएस पावर और 29.62 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें 6स्पीड गियरबॉक्स, ड्यूल चैनल एबीएस, टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क्स, 800 एमएम सीट हाइट, राउंड हेडलाइट, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, कर्व्ड रियर फेंडर के साथ Avalon Grey, Oxford Blue, Firecracker Red, Barrel Black और Victor Yellow जैसे कलर्स का ऑप्शन मिलेगा।
Royal Enfield से मुकाबला
इंडियन मार्केट में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield competition) ही ऐसा ब्रॉन्ड हैं जो 350 से लेकर 650 सीसी सेगमेंट में Bullet, Classic, Hunter, Scram जैसी बाइक्स बनाता है। इसलिए बीएसए की दोनों बाइक्स रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी बाइक्स और 650 सीसी बाइक्स से कड़ा मुकाबला कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













1 Comment