Fraud Alert: साइबर अपराधियों ने 52 साल के व्यक्ति को लगाई 2.36 करोड़ की चपत, जानें आप न हो शिकार इसलिए किन बातों का रखें ध्यान

साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? Photo Credit:- Freepik
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? Photo Credit:- Freepik

Cyber Fraud: हैदराबाद में एक 52 वर्ष के व्यक्ति को पहले तो एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया। जहां उसके साथ ठगी का मामला सामने आया है। व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने 2 करोड़ रुपये से भी अधिक की ठगी की।

ये भी पढ़ें:- Samsung Galaxy Tab Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया गैलेक्सी टैब एक्टिव5 5G टैबलेट, जानें कीमत और दमदार फीचर के बारे में सबकुछ यहां

ऐसे में अगर आप भी किसी के कहने पर निवेश करते हैं या किसी व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़कर कहीं निवेश करने का प्लान कर हे हैं आदि। तो आपको ये जान लेना चाहिए कि आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। इसलिए आपको ये पता होना चाहिए कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पहले ठगी का पूरा मामला समझ लें

दरअसल, 52 साल का एक व्यक्ति हैदराबाद में प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। व्यक्ति के मुताबिक, उसे शून्य नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में पहले शामिल किया गया। जहां पर एआई-पावर्ड स्टॉक टिप्स और ट्यूटोरियल मिलते थे।

ठगों ने व्यक्ति का भरोसा जीतने के लिए पीड़ित व्यक्ति को एक मोबाइल एप में उसके निवेश पर हुए मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया, जिससे व्यक्ति खुश हुआ और उसने इसके बाद और पैसे उस एप में निवेश कर दिए।

पर असली खेल तो तब शुरू हुआ, जब पीड़ित व्यक्ति ने अपने पैसे निकालने चाहे तो उसे बताया गया कि पैसे विड्रॉल करने के लिए उसे और पेमेंट करने की जरूरत होगी।

ऐसे में व्यक्ति ने अलग-अलग बार में कुल 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए और जब वो पैसे नहीं निकले, तो शख्स को पता चला कि उसके साथ तो फ्रॉड हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस फिलहाल मामले की जांच में लगी हुई है।

बचना है ठगी से, तो इन बातों का रखें ध्यान:-

किसी अनजाने ईमेल, मैसेज आदि पर आए किसी भी लुभावने ऑफर पर कभी विश्वास न करें
सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अनजाने लोगों की बातों में न आएं और न ही अपनी कोई गोपनीय जानकारी शेयर करें

आपको कोई भी किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप पर न जोड़ सके, इसके लिए इस सेटिंग को ऑफ कर दे। जब भी आपको कोई व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ना चाहे, तो पहले आपको पता हो और जब आप चाहें तभी आप इसमें जुड़ सकते हैं

ये भी पढ़ें:- Mobile Alert: क्या आप भी रखते हैं अपने मोबाइल के पीछे कवर में पैसे या कोई कार्ड? तो जा सकती है जान, जानें क्यों

अगर कोई शेयर मार्केट, ट्रेडिंग जैसी बातों में फंसाएं, तो अपने विवेक से काम करें न कि किसी की बातों में आकर आदि