HomeUtilityPM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं 21वीं किस्त में मिलने वाले 2...

PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं 21वीं किस्त में मिलने वाले 2 हजार रुपये, तो आज ही करवा लें ये 3 काम

PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Ke Liye Kaun Se Kaam Karwane Hain: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। आपको इसका लाभ मिले, तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Of 21 Kist: अगर आप एक किसान हैं तो शायद आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानते तो होंगे ही? अगर नहीं जानते, तो आप यहां इस योजना के बारे में जान सकते हैं।

इस बार पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त जारी होनी है और अगर आपको इस किस्त का लाभ चाहिए, तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। आप अगर ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या दिवाली से पहले आ सकती है 21वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

ये 3 काम करवाने हैं जरूरी:-

पहला काम

किस्त का लाभ लेने के लिए सबसे पहला और जरूरी काम है ई-केवाईसी। इस काम को आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं या फिर आप अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।

दूसरा काम

योजना से जुड़ने के बाद आपको जो दूसरा काम करवाने होता है वो है भू-सत्यापन। इसमें योजना से जुड़े किसान की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। इस काम को भी जरूर करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।

तीसरा काम

अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको एक और काम करवाना जरूरी होता है और वो है आधार लिंकिंग का काम। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और वहां जाकर आप इस काम को करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- September Bank Holidays 2025: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अपने शहर की बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट

21वीं किस्त कब आ सकती है?

पीएम किसान योजना के तहत 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है, क्योंकि इस योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त का समय नवंबर में पूरा हो रहा है। हालांकि, अभी सरकार ने किस्त की तारीख का एलान नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular