Volvo EX 30 को इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर मेकर ने इंडियन मार्केट में लॉन्च (Volvo EX30 India launch) कर दिया है। इसमें कितने बैटरी ऑप्शंस दिए हैं। कैसे फीचर्स दिए हैं। कितनी रेंज मिलेगी और इसका क्या प्राइज रखा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Volvo EX 30 लॉन्च हुई
वोल्वो ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे स्टाइलिश और सबसे नई इलेक्ट्रिक सेगमेंट (Volvo EX30 electric SUV) की एसयूवी EX 30 को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया है।
कैसी है परफॉर्मेंस
वोल्वो की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 69 KWh की बैटरी दी गई है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद 480 KM WLTP रेंज (Volvo EX30 480 km range) मिलती है। इस बैटरी के साथ जो मोटर दी है उससे 272 हॉर्स पावर और 343 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। यह मोटर इतनी तेज है कि इससे एसयूवी को सिर्फ 5.3 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की रफ्तार मिल जाती है। इसमें ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ रियर व्हील ड्राइव भी दिया है। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
एसयूवी में एलईडी हेडलैंप, हाई एक्टिव बीम के साथ डीआरएल, पावर्ड टेलगेट, 19 इंच 5स्पोक अलॉय व्हील्स, वोल्वो कार एप, फिक्स्ड पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक 2 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर और पैसेंजर सीट्स, पावर एडजस्टेबल लंबर सपोर्ट, 7 लीटर फ्रंक स्टोरेज, 318 लीटर बूट स्पेस, वन पेडल ड्राइव ऑप्शन, 5 एंबिएंट लाइट थीम और साउंड, नॉर्डिको अपहोल्स्ट्री, हरमन कार्डन का 9 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, गूगल बिल्ट इन, एनएफसी स्मार्ट की, वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है सेफ
मेकर ने इस एसयूवी में सेफ स्पेस टेक्नोलॉजी, ऑटो इमरजेंसी ब्रेक, 6 एयरबैग, लेन कीपिंग एड और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट के साथ ऑटोब्रेक, लेन मिटिगेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं।
नया अनुभव मिलेगा
वोल्वो इंडिया के एमडी ज्योति मल्होत्रा ने बताया कि हमारा मानना है कि यह मॉडल लक्ज़री इलेक्ट्रिक वाहनों को उन नए नवोन्मेषकों और उपलब्धि हासिल करने वालों के एक नए वर्ग के लिए आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो शक्ति, डिज़ाइन और टिकाऊ विलासिता को महत्व देते हैं। अपने प्रभावशाली प्रदर्शन, विस्तृत रेंज, परिष्कृत लुक और परेशानी मुक्त स्वामित्व पैकेज* की सुविधा के साथ, EX30 हमारे समझदार ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अनुभव को नई परिभाषा देने के लिए तैयार है।
क्या है प्राइज
वोल्वो की नई एसयूवी EX 30 को इंडियन मार्केट में 41 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। लेकिन 19 October 2025 तक प्री-रिजर्व करने पर मेकर इस एसयूवी को 39.99 लाख रुपये में ऑफर कर रही है। इसके अलावा हर एसयूवी के साथ 11 किलोवाट का चार्जर भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













1 Comment