Dhanteras 2025 Key For Gold Shopping: नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली के एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग बर्तन आदि चीजें खरीदते हैं।
ये भी पढ़ें:- Instagram Account Ban: क्या कोई कभी भी बंद करवा सकता है आपका इंस्टाग्राम अकाउंट? जानें नियम
पर इस दिन की सबसे अधिक मान्यता गोल्ड खरीदने की होती है। लोग अपने हिसाब से कम ज्यादा सोना इस दिन खरीदते हैं, क्योंकि ये शुभ माना जाता है। पर आपको सोना खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आप इस धनतरेस नकली सोना घर ला सकते हैं।
धनतेरस पर सोना खरीदें, पर इन बातों को न भूलें:-
हॉलमार्क जरूरी
इस धनतेरस सोना खरीद रहे हैं, तो हर बार की तरह इस बार भी हॉलमार्क का निशान जरूर देखें। बिना हॉलमार्क के निशान वाला सोना नकली हो सकता है या मिलावट वाला भी। इसलिए शुद्ध सोना हॉलमार्क निशान वाला ही लें।
ये भी पढ़ें:- OMG! बिना नेटवर्क के भी अब कर पाएंगे कॉल, इस कंपनी ने लॉन्च की फ्री VoWiFi सेवा; जानें डिटेल्स
कितना टांका लगा है?
आप जहां से गोल्ड की ज्वेलरी खरीद रहे हैं, वहां से पहले ये जान लें कि आपकी सोने की ज्वेलरी में कितना टांका लगा हुआ है। इससे आपको पता रहेगा और ये जानकारी आपके काम आएगी। वरना कई दुकानदार आपको झूठ बोलकर भी ज्यादा तांबे के टांका वाला या मिलावट वाला सोना दे सकते हैं।
बिल पक्का ही लें
कई दुकानदार आपको सोने का बिल कच्चा देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको पक्का बिल ही लेना है। सोने की शुद्धता और विश्वसनीयता पक्के बिल से ही पता चलती है। पक्का बिल होने से भविष्य में सोना बेकने में आपको दिक्कत नहीं होती और ये कानूनी प्रूफ होता है कि आपने कहां से सोना खरीदा है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: कब जारी होगी 21वीं किस्त? पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के किसानों को पहले ही मिल चुके हैं 2-2 हजार रुपये
ऑनलाइन से थोड़ा बचकर
आजकल लोग गोल्ड ऑनलाइन एप/वेबसाइट से भी खरीदते हैं यानी डिजिटली गोल्ड। ये सही है, लेकिन विश्वसनीय वेबसाइट/एप से ही सोना खरीदें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply