PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त और किन्हें नहीं? किसान यहां करें चेक

21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo Credit:- Freepik
21वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo Credit:- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi 21 Installment: देश के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत साल में कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

इस बार करोड़ों किसानों को 21वीं किस्त मिलेगी जिसमें 2-2 हजार रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे, लेकिन वे कौन किसान हैं जो इस किस्त के लिए पात्र हैं और कौन किसान पात्र नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज चाहिए, तो ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

21वीं किस्त किसे मिलेगी और किसे नहीं?

नंबर 1

आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आप ई-केवाईसी का काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। योजना का ये सबसे जरूरी काम है, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाते वे किस्त से वंचित रह जाते हैं और जो करवा लेते हैं उन्हें किस्त का लाभ मिलता है।

नंबर 2

किस्त का लाभ लेने के लिए आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। जो किसान इस काम को करवा लेते हैं, उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है, लेकिन इस काम को न करवाने वाले किसानों की किस्त अटक सकती है।

नंबर 3

जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें आधार लिंकिंग का काम करवाना भी जरूरी होता है। इसमें किसानों को अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है।

ये भी पढ़ें:- Mobile पर आए ये मैसेज तो लालच के चक्कर में भूलकर न करें क्लिक, वरना बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

अगर आप ये काम करवा लेते हैं तो ठीक। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। अगर आपको 21वीं किस्त का लाभ चाहिए, तो आपको ये काम करवा लेने चाहिए।