Mahindra XUV 7XO को अब इंडियन मार्केट में जल्दी लॉन्च किया जाने वाला है। एसयूवी मेकर ने इस एसयूवी को लेकर और क्या डिटेल दी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra XUV 7XO होगी लॉन्च
इंडियन एसयूवी मेकर महिंद्रा काफी अक्रामक तरीके से अपनी कारों को अपडेट और लॉन्च कर रही है। नवंबर के आखिर में ही मेकर ने Mahindra XEV 9S को लॉन्च किया था और अब फिर से नई एसयूवी Mahindra XUV 7XO को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर दी डिटेल
मेकर ने सोशल मीडिया पर डिटेल शेयर की है। जिसके साथ एक 14 सेकेंड के वीडियो टीजर को भी शेयर किया गया है। इस टीजर में एसयूवी के फ्रंट और रियर के साथ बैजिंग को भी दिखाया गया है। साथ में यह बताया गया है कि इस एसयूवी को कब लॉन्च किया जाना है।
कैसा है डिजाइन
मेकर ने सोशल मीडिया पर जो टीजर को जारी किया है। उसमें ज्यादा डिटेल तो सामने नहीं आई है। लेकिन टीजर के मुताबिक Mahindra XUV 7XO में L- शेप एलईडी डीआरएल और इनबिल्ट प्रोजेक्टर हेडलाइट के अलावा L शेप में ही एलईडी टेल लाइट को दिया जाने वाला है। इनके अलावा ड्यूल टोन प्रीमियम इंटीरियर, हरमन ऑडियो सिस्टम, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, 360 डिग्री कैमरा के साथ ही कई और शानदार फीचर्स को इस एसयूवी में ऑफर किया जाएगा।
इंजन में नहीं होगा चेंज
Mahindra XUV 7XO में XUV 700 की तरह ही 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के ही ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही तरह के ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाने वाला है।
जनवरी में होगी लॉन्च
मेकर ने टीजर के साथ ही भेजी गई प्रेस रिलीज में एसयूवी के लॉन्च की तारीख पांच जनवरी 2026 बताई है। इस दिन इस एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू होगा। जिसे इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीकी बाजारों में भी ऑफर किया जाएगा।
इनसे मिलेगी चुनौती
Mahindra XUV 7XO को XUV 700 के अपडेटिड वर्जन की तरह लॉन्च किया जा रहा है। ऐसे में इसको सीधे तौर पर MG Hector, Tata Harrier, Tata Sierra, Tata Safari, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate के साथ में अपनी ही Scorpio N से भी चुनौती मिल सकती है।
ये भी पढ़ें
Mahindra XEV 9e: इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिलेगी Sporteq सीरीज, ज्यादा स्पोर्टी लुक और Features से होगी लैस; कब हो सकती है Launch?
Toyota Innova Hycross Facelift: इसी हफ्ते तहलका मचाने आएगी! मौजूदा मॉडल से कितनी बदलेगी यह धाकड़ 7-सीटर MPV
MG Windsor EV: 2027 में लॉन्च होगा धांसू Facelift; जानिए अब कितनी मिलेगी ज्यादा Range और क्या होंगे नए Features?
Upcoming Cars: दिसंबर में आ रही 3 शानदार कारें, SUV, EV या Sedan—किस सेगमेंट में किसकी होगी एंट्री?













Leave a Reply