HomeAutomobilesभारत में लॉन्च हुई Lexus ES500e, एक बार चार्ज करें और 580...

भारत में लॉन्च हुई Lexus ES500e, एक बार चार्ज करें और 580 KM तक भूल जाएं; रईसी ऐसी कि मर्सिडीज भी फीकी पड़ जाए

Lexus ES500e इंडियन मार्केट में Launch हो चुकी है। मेकर ने इस कार को कौन से Features दिए हैं। इसकी क्‍या Range है। किस Price पर इसे खरीदा जा सकेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Lexus ES500e को इंडियन मार्केट में Launch किया जा चुका है। मेकर ने इस कार में कौन से Features दिए हैं। किस तरह की बैटरी के साथ इसे क्‍या Range मिलती है। किस Price पर इस कार को इसे खरीदा जा सकेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुई Lexus ES500e

लेक्‍सस ने इंडियन मार्केट में अपनी नई जेनरेशन की लग्‍जरी सेडान कार Lexus ES 500e को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस कार को LF-ZC से प्रेरणा लेकर बनाया है।

मिलती हैं ये खूबियां

मेकर ने इस कार में L शेप एलईडी डीआरएल, 21 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, सेमी फ्लश डोर हैंडल, कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलेस एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, 14 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, Level-2 ADAS, इलेक्‍ट्रिक सनरूफ, 17 स्‍पीकर मार्क लेविंसन म्‍यूजिक सिस्‍टम, डिजिटल आईआरवीएम, सॉफ्ट क्‍लोज डोर, ड्यूल वायरलेस चार्जिंग पैड, प्री-कोलिजन सिस्टम (PCS), ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), लेन डिपार्चर अलर्ट (LDA), डायनेमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल (DRCC), लेन ट्रेसिंग असिस्ट (LTA), एडेप्टिव हाई बीम सिस्टम (AHS) और ड्राइव मॉनिटरिंग कैमरा (DMC) को दिया है।

मिलेगी 580 KM रेंज

लेक्‍सस ने इस कार को इलेक्‍ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्‍च किया है। जिसमें से हाइब्रिड को बाद में लॉन्‍च करने के लिए रिजर्व किया गया है। फिलहाल इसके इलेक्‍ट्रिक वर्जन में 74.69 kWh बैटरी को दिया है। जो 5.7 सेकेंड में ही 0 से 100 KMPH की स्‍पीड से चला सकती है। इसको चार्ज करने के बाद 580 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इसमें ड्यूल मोटर सेटअप दिया है जो इसको 338 बीएचपी की पावर दे सकता है। 150 KW चार्जर से इसको 28 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular